Bihar Elections 2025: ‘25 सीटों पर नहीं सिमटी यह पार्टी तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास’, प्रशांत किशोर का ऐलान

प्रशांत किशोर
Bihar Elections 2025: जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि इस बारे के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाईटेड 25 सीटों पर सिमट जाएगी. इसके बाद सीएम नीतीश की पार्टी का बीजेपी में विलय हो जाएगा और अगर ऐसा नहीं होता है तो वह राजनीति से सन्याल ले लेंगे.
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान में भले ही अभी दो महीने से ज्यादा का वक्त बचा है लेकिन अभी से सियासी गोटिया सेट की जाने लगी है. नेता एक दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसी कड़ी में जन सुराज के संयोजक और चुनावी रणनितीकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है. एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया है कि जेडीयू इस बार 25 सीटों पर सिमट जाएगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह राजनीति से हमेशा के लिए सन्यास ले लेंगे.
जेडीयू का बीजेपी में होगा विलय: पीके
इंटरव्यू के दौरान पीके ने दावा किया है कि इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी 25 सीटों पर सिमट जाएगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे. इसी दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार चुनाव के बाद जेडीयू का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा. नीतीश कुमार सिर्फ बीजेपी के साथ गठबंधन में ही नहीं रहेंगे, बल्कि जेडीयू का बीजेपी में विलय हो जाएगा. नवंबर में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा, इसे आप लिखकर ले लीजिए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सीएम बनने से पहले 10वीं पास करें तेजस्वी
इस दौरान प्रशांत किशोर ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चाहे तो जितना ट्यूशन कर लो, कोचिंग कर ले लेकिन पहले 10वीं पास कर ले. अगर वह ऐसा करने में सफल रहे तो मैं जन सुराज वापस कर लूंगा और उनके लिए बिहार के गांवों-गांवों में जाकर प्रचार- प्रसार करूंगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार का ये नेता महज 17 दिन तक रह पाया था मुख्यमंत्री, लंदन से ली थी वकालत की डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










