ePaper

“मैं पूरी जिंदगी जनसुराज की गुलामी करूंगा बस वो…”, मंत्री अशोक चौधरी की PK को चुनौती

Updated at : 26 Sep 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Minister Ashok Chaudhary

Bihar Minister Ashok Chaudhary

बिहार: जहानाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर प्रशांत किशोर अपने आरोपों का साबित कर दें, तो मैं पूरी जिंदगी जनसुराज की गुलामी करूंगा.

विज्ञापन

बिहार: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के बीच अह जुबानी जंग तेज हो गई है. प्रशांत ने जहां चौधरी पर 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति खरीदने का आरोप लगाया तो अब चौधरी ने भी किशोर पर पलटवार किया है. शुक्रवार को जहानाबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने पीके को चुनौती देते हए कहा कि अगर प्रशांत किशोर मेरे या मेरी पत्नी के नाम एक कट्ठा भी नाजायज जमीन साबित कर दें, तो मैं पूरी जिंदगी जनसुराज की गुलामी करूंगा. मेरी सारी संपत्ति पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों और विधायकों को हर साल संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया है. ऐसे में मुझ पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं. 

मैं कोर्ट का ट्रायल करूंगा, मीडिया का नहीं: अशोक चौधरी 

चौधरी ने आगे कहा कि अगर प्रशांत किशोर को कोई आपत्ति है तो वे कोर्ट में शपथ पत्र देकर मामला दर्ज कराएं. मैं कोर्ट का ट्रायल करूंगा, मीडिया का नहीं. नया आरोप होगा, तो जवाब देने को तैयार हूं. बता दें कि प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी की जब सगाई हुई, उसके बाद स्वर्गीय किशोर कुणाल के परिवार से जुड़े मानव वैभव विकास ट्रस्ट के माध्यम से करीब 200 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. 

चेक से किया गया पेमेंट: प्रशांत 

हालांकि इस दौरान प्रशांत ने ये भी कहा था कि हमारे पास इस ट्रस्ट के खिलाफ सबूत नहीं है, लेकिन शांभवी चौधरी के सायन कुणाल से सगाई के बाद ही इस ट्रस्ट के माध्यम से जमीनों की खरीद की गई. पिछले दो साल में सगाई से शादी के बीच कुल 38.44 करोड़ रुपये की पांच जमीनें खरीदी गई जिसका चेक से पेमेंट किया गया. इन सभी जमीनों का मालिकाना हक अशोक चौधरी और ट्रस्ट से जुड़े लोगों के पास हैं. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जवाब क्यों नहीं देते चौधरी: PK 

प्रशांत किशोर ने सवाल पूछते हुए कहा था कि अशोक चौधरी को बताना चाहिए कि इस ट्रस्ट से उनका क्या लेना देना है? अगर कोई लेना देना नहीं है तो ट्रस्ट से जुड़ी अनीता जी जो किशोर कुणाल की पत्नी हैं, उनके अकाउंट से अशोक चौधरी की पत्नी के अकाउंट में रुपये क्यों ट्रांसफर हुए हैं? यह सब रिकॉर्ड हमारे पास है. साथ ही इस ट्रस्ट से जुड़े लोगों जिनमें अनिता जी, पूर्व ब्यूरोक्रेट जियालाल आर्या और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की माताजी जैसे लोग भी हैं, उनको बताना चाहिए कि ट्रस्ट के माध्यम से अचानक हाल के दिनों में इतनी जमीन की खरीद क्यों की गई है?

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: मोतिहारी से प्रियंका की PM मोदी को चुनौती, राहुल को बताया असली देशभक्त

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन