ePaper

Bihar Elections 2025: हम ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, इमामगंज से दीपा मांझी लड़ेंगी चुनाव

Updated at : 14 Oct 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Union Minister Jitan Ram Manjhi giving party symbol to HAM candidates

Union Minister Jitan Ram Manjhi giving party symbol to HAM candidates

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट आने के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया. मांझी ने अपने 6 उम्मीदवारों में से दो भूमिहार जाति से आने वाले नेताओं को टिकट दिया है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने मंगलवार देर शाम को अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी. पार्टी की तरफ से जारी किए गए लिस्ट में बताया गया है कि इमामगंज सीट से मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ेंगी. वहीं, मांझी ने अपनी समधन ज्योति देवी को एक बार फिर से टिकट दिया है.

किसको कहां से मिला टिकट?

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की तरफ से जारी लिस्ट में बताया गया है कि जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी इमामगंज सीट से चुनाव लड़ेंगी. वहीं, मांझी की समधन ज्योति देवी बाराचट्टी, टिकारी से अनिल कुमार, अतरी से रोमित कुमार, सिंकदरा से प्रफुल्ल मांझी और कुटुम्बा से ललन राम चुनाव लड़ेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हम ने भी उतारे दो भूमिहार कैंडिडेट

खुद को दलितों और महादलितों की पार्टी कहने वाली हम ने भी जब टिकट देने की बारी आई तो भूमिहार जाति के नेताओं पर भरोसा जताया है. मांझी ने अतरी से रोमित कुमार और टिकारी से अनिल कुमार को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि अनिल कुमार वर्तमान में टिकारी से मौजूदा विधायक भी हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: BJP की पहली लिस्ट में दिखा “भूमिहारों” का दबदबा, 71 में इतने सीटों पर बनाया उम्मीदवार

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन