Election Express Video: सवालों की सूची लेकर पहुंची थी बैकुंठपुर की जनता, चौपाल में नेताओं को पानी पिला दिया

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Jul 2025 8:32 AM

विज्ञापन

चौपाल में उमड़ी भीड़

Prabhat Khabar Election Express: बिहार के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस शनिवार को पहुंचा, जहां सैकड़ों लोगों ने चौपाल में भाग लेकर अपनी समस्याएं खुलकर रखीं. बाढ़, ट्रामा सेंटर, अनुमंडल कार्यालय, शिक्षा और परिवहन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर जनता ने नेताओं से सीधे सवाल पूछे और जवाब भी सुने.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Election Express: प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस शनिवार को गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची. सिधविलिया बाजार, दिघवा दुबौली, रेवतीथ बाजार समेत पांच जगहों पर चौराहे पर चर्चा के बाद कारवां चौपाल के लिए महम्मदपुर पहुंचा, तो सैकड़ों लोग अपनी बातों और मुद्दों को बड़े फलक पर रखने के लिए इंतजार कर रहे थे. लोगों ने गंडक नदी की बाढ़ से तबाही, डिग्री कॉलेज, सरकारी परिवहन सेवा, थावे-छपरा रेल मार्ग पर एक्सप्रेस और डेमू ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, महम्मदपुर में अनुमंडल कार्यालय बनाने आदि मुद्दों को उठाया.

नेताओं ने बताए जनता के समस्याओं का समाधान

मंच पर उपस्थित बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, राजद के जिला उपाध्यक्ष पिंटू पांडेय और जनसुराज के लीगल सेल के जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह से लोगों ने जानना चाहा कि इन समस्याओं का क्या समाधान है. नेताओं ने भी जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के तहत अपनी बातें रखीं. वहीं, कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के साथ वोट प्रतिशत कैसे बढ़े, अधिक से अधिक मतदाता बूथ तक कैसे पहुंच कर अपने अधिकार का उपयोग करे, इस पर भी चर्चा हुई.

बैकुंठपुर में लगी चौपाल का यहां देखिए पूरा Video

जनता के सवाल पर मंच पर मौजूद नेताओं ने दिया जवाब

जनता के सवाल पर मंच पर मौजूद नेताओं ने जवाब दिया. पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि वह अनुमंडल कार्यालय महम्मदपुर या सिधवलिया में लायेंगे. उन्होंने अपने कार्यकाल में किये गये अन्य विकास कार्यों को भी गिनाया वहीं, राजद जिला उपाध्यक्ष पिंटू पांडेय ने राजद विधायक के कार्यकाल में सड़कों के निर्माण, रेवतीथ में स्टेडियम निर्माण मंगलपुर में पावर सब स्टेशन का कार्य चालू हाेने की बात कही. जनसुराज के डॉ विनोद कुमार सिंह ने कॉलेज, रोजगारपरक शिक्षा का इंतजाम करने की बात कही.

सवाल और जवाबों से चहकता रहा माहौल

चौपाल के दौरान क्षेत्र के लोगों में अपनी बातों को रखने और राजनीतिक दलों से समस्यायों के समाधान के जवाब मांगने की होड़ लगी रही. माहौल पूरी तरह सवाल तथा उनके जवाबों से चहकता रहा. करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में सतर घाट का पुल, गंडक किनारे बनाया गया शवदाह गृह, झझवां का ट्रामा सेंटर, अस्पतालों की दशा के अलावा महम्मदपुर में अनुमंडल बनाने का मुद्दा गूंजता रहा. इस विधान सभा चुनाव में क्या मुद्दे होंगे, क्या समस्यायें होंगी, इस पर चर्चा होती रही. इस दौरान एंकर आयुष राज तथा पवन अग्रवाल ने कार्यक्रम का बेहतर ढंग से संचालन किया.

Also Read: तेजप्रताप ने बनाई नई पार्टी, बोले- महुआ से लड़ूंगा चुनाव, पीली टोपी और गमछा किया लॉन्च

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन