Election Express: दरभंगा शहरी चौपाल में बवाल! सड़क-जाम, जलजमाव और प्यास से त्रस्त जनता ने नेताओं को घेरा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Sep 2025 8:00 AM

विज्ञापन

दरभंगा चौपाल में नेता और जनता में भिड़ंत

Darbhanga Town Assembly Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस शनिवार को दरभंगा शहरी विधानसभा पहुंची. जहां हराही तालाब के पास आयोजित चौपाल में सड़कों, नालों, पेयजल संकट और जलजमाव जैसे स्थानीय मुद्दों पर जनता ने जनप्रतिनिधियों से तीखे सवाल किए. नेताओं के बीच मंच पर कई बार गर्मागर्मी भी देखने को मिली.

विज्ञापन

Darbhanga Town Assembly Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस शनिवार को दरभंगा शहरी विधानसभा पहुंची. जहां के हराही तालाब के पश्चिम आचार्य सुरेंद्र झा सुमन चौक के समीप बहुउद्देशीय भवन परिसर में चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सड़क, नाला समेत कई मुद्दों पर जनता ने जनप्रतिनिधियों से जमकर सवाल किए. जनता के सवालों पर नेताओं के बीच मंच पर ही जमकर बहस हुई. कई बार जनप्रतिनिधि आपस में भी भिड़ते नजर आए.

दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रमुख मुद्दे

  • 1. नव निर्माण की वजह से शहर की कई सड़कें चलने लायक नहीं है. जर्जर हो गयी है. शीघ्र यह समस्या दूर होनी चाहिए.
  • 2. पेयजल संकट साल-दर-साल विकराल होता जा रहा है. इसका स्थाई निदान किया जाना चाहिए.
  • 3. शहर में सड़क की समस्या सबसे विकराल रूप ले चुकी है. योजना बनाकर इसका शीघ्र हल किया जाना जरूरी है
  • 4. रेल फाटकों पर आरओबी नहीं होने की वजह से बड़ी आबादी सालों से समस्या से जूझ रही है, शीघ्र निर्माण कार्य पूरा हो.
  • 5. जलजमाव की समस्या से पूरा इलाका जूझ रहा है, इसका स्थाई निदान जल्द किया जाये.

दरभंगा शहरी विधानसभा चौपाल में कौन-कौन आए?

  • भाजपा से अंकुर गुप्ता
  • जदयू से माधव झा
  • जनसुराज से बिलटू सहनी
  • राजद से सचिन राम
  • कांग्रेस से डॉक्टर जमाल हसन

NDA के नताओं ने चौपाल में क्या कहा?

भाजपा के अंकुर गुप्ता ने कहा कि राजद काल में हालत कैसी थी, यह किसी से छिपी नहीं है. सड़क नाम की कोई चीज नहीं थी. आज सड़कों का जाल बिछा है. गली-गली पक्की सड़क बनी है. नालों का निर्माण हो रहा है. विकास की बयार में कोई इलाका अछूता नहीं है. जदयू के माधव झा ने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखती है. गरीबों की पेंशन की राशि बढ़ गयी. जो वादा किया, उसे पूरा किया है.

पूरे शहर की स्थिति नरकीय- राजद

राजद के सचिन राम ने विकास को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पूरे शहर की स्थिति नरकीय है. हल्की बारिश में ही सड़कें डूब जाती हैं. भ्रष्टाचार चरम पर है. कांग्रेस के डॉ जमाल हसन ने विधायक के 20 साल के कार्यकाल को फ्लॉप करार देते हुए कहा कि किसी क्षेत्र की सड़क सही नहीं है. जाम की समस्या विकराल होती जा रही है. थोड़ी सी बारिश होने पर ही सच सामने आ जाता है.

जनुसराज के विल्टू सहनी ने कहा कि इतने साल गुजरने के बावजूद समस्याओं का अंबार है. अच्छी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है. रोजगार के लिए पलायन जारी है. इन्हीं समस्याओं के निदान के लिए जनसुराज का सूत्रपात हुआ है.

चौपाल में लोगों ने उठाया केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिये जाने की मांग

चौपाल में लोगों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिये जाने का मुद्दा उठाया. वहीं पलायन रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था, पेयजल की आपूर्ति व जलजमाव की समस्या के स्थाई निदान की मांग उठायी. वहीं महिलाओं ने राजद शासन काल में घर से निकलने में लगनेवाले भय व असुरक्षा की भावना से निजात मिलने की बात कही. चौपाल में संविदा कर्मियों के साथ सफाईकर्मियों को सही मानदेय नहीं मिलने का भी मुद्दा सामने आया.

Also Read: Election Express: किशनगंज चौपाल में SIR पर बवाल! जनता बोली- नेताओं के वादे झूठे तो क्यों दें वोट?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन