Bihar Election 2025: टिकट बंटवारे से पहले ही JDU के 3 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, जानिये कौन-कौन है शामिल
जेडीयू के तीन कैंडिडेट्स ने किया नॉमिनेशन
Bihar Election 2025: एनडीए में अब तक टिकट बंटवारे पर एलान नहीं हो सका है. ऐसे में आज जेडीयू के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विधायक सिद्धार्थ पटेल ने नामांकन किया.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त सियासत में हलचल मची हुई है. ऐसे में एनडीए में अब तक टिकट बंटवारे को लेकर एलान नहीं किया गया है. लेकिन इससे पहले ही आज जेडीयू के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. सुपौल से मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, महनार विधानसभा से उमेश कुशवाहा और वैशाली विधानसभा से सिद्धार्थ पटेल ने नॉमिनेशन किया.
सुपौल से मंत्री बिजेंद्र यादव ने किया नामांकन
सुपौल से मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया. पिछले 3 चुनाव से यहां जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव को कोई भी विपक्षी नेता टक्कर नहीं दे पाया है. 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में JDU के उम्मीदवार बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कांग्रेस के मिन्नतुल्लाह रहमानी को हराकर तीसरी बार सुपौल सीट पर जीत हासिल की थी.
उमेश कुशवाहा और सिद्धार्थ पटेल ने भी किया नामांकन
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने महनार विधानसभा और विधायक सिद्धार्थ पटेल ने वैशाली विधानसभा से हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन किया. नामांकन के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अपने नेताओं का स्वागत किया.
नामांकन के बाद क्या बोलें उम्मीदवार
उमेश कुशवाहा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और विकास के मुद्दों के बल पर वे एक बार फिर जनसेवा का अवसर प्राप्त करेंगे. इसके साथ ही सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि वैशाली की जनता ने हमेशा जदयू पर भरोसा जताया है और इस चुनाव में भी विकास और सुशासन के नाम पर पार्टी को पूरा समर्थन मिलेगा.
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
हाजीपुर के रिपोर्टर कैफ अहमद के मुताबिक, नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. अनुमंडल परिसर में बैरिकेडिंग लगाकर प्रवेश नियंत्रित किया गया था. जदयू नेताओं के नामांकन से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.
Also Read: Bihar Election 2025: जदयू को बड़ा झटका, भागलपुर के सांसद अजय मंडल का इस्तीफा, लगाये गंभीर आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










