Bihar Election 2025 : एनडीए या महागठबंधन किसने महिलाओं पर ज्यादा जताया भरोसा? जानिये ये आंकड़े
Published by : Preeti Dayal Updated At : 27 Oct 2025 9:14 AM
बिहार विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवार
Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में कई महिलाएं मैदान में हैं. इस बार महागठबंधन की तुलना में एनडीए ने महिलाओं पर ज्यादा भरोसा जताया है. दरअसल, एनडीए ने 34 महिलाओं को चुनावी दंगल में उतारा है जबकि महागठबंधन ने 31 महिलाओं को टिकट दिया है.
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. कई सीटों पर महिलाएं मजबूती से टक्कर देने के लिये तैयार हैं. ऐसे में इस बार महागठबंधन की तुलना में एनडीए ने महिलाओं पर ज्यादा भरोसा जताया और उन्हें तवज्जो दिया है. जानकारी के मुताबिक, एनडीए के पांच घटक दलों ने मिलकर 34 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा. जबकि महागठबंधन के सात घटक दलों ने मिलकर सिर्फ 31 महिलाओं को ही टिकट दिया.
एनडीए ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट
एनडीए की बात करें तो, बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके साथ दोनों ही दलों ने 13-13 महिलाओं को टिकट दिया है. अन्य घटक दलों की बात करें तो, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) जिनके खाते में 29 सीटें गई हैं. इस पार्टी ने पांच महिलाओं को टिकट दिया है.
जीतन राम मांझी की पार्टी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही. इनमें से 2 सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ रहीं हैं. दरअसल, दोनों महिलाएं हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के परिवार से ही हैं. साथ ही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी भी 6 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है. उपेंद्र कुशवाहा ने एक सीट पर महिला उम्मीदवार को उतारा है. गौर करने वाली बात यह भी है कि ये महिला उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी ही है.
महागठबंधन ने कितनी सीटों पर उतारा महिला उम्मीदवार
इसी तरह महागठबंधन की बात करें तो, 254 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. लेकिन आरजेडी ने 24 महिलाओं को चुनावी में उतारा था. हालांकि, मोहनियां सीट से प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिसके बाद यह नंबर 23 हो गया है. अब राजद से 23 महिलाएं चुनाव लड़ रहीं हैं. घटक दलों की बात करें तो, कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़ रही. हालांकि, कांग्रेस ने 5 महिलाओं को टिकट दिया है.
इसके अलावा सीपीआई एमएल जो 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, सिर्फ एक महिला को टिकट दिया गया. वीआईपी और आईआईपी ने भी एक-एक महिला पर भरोसा जताया जबकि भाकपा और माकपा ने एक भी महिला को टिकट नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










