Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने बाहुबली हुलास पांडे समेत 6 उम्मीदवारों को दिया सिंबल, 29 में से ये 27 सीट लगभग फाइनल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 Oct 2025 11:27 AM

विज्ञापन

चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को दिया टिकट

Bihar Election 2025: लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के 6 उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है. उनकी 29 सीटों में से 27 सीट लगभग फाइनल हो चुकी हैं. हालांकि, महुआ और चकाई पर अब तक बात चल रही है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने टिकट बांटना शुरू कर दिया है. इस बीच लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी बाहुबली नेता हुलास पांडे समेत 6 उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है. एनडीए में सीट बंटवारे के बाद चिराग पासवान के खाते में 29 सीटें गई थी. इनमें से 27 सीटें लगभग फाइनल हो चुकी है.

इन 6 उम्मीदवारों को मिला सिंबल

जिन 6 उम्मीदवारों को चिराग पासवान ने टिकट दिया है उनमें बाहुबली हुलास पांडे हैं जो ब्रह्मपुर सीट से लड़ेंगे. इसके साथ ही राजू तिवारी को गोविंदगंज सीट, सीमांत मृणाल को गरखा की सीट, सुरेन्द्र विवेक को साहेबपुर कमाल की सीट, संजय पासवान को बखरी की सीट और प्रकाश चन्द्र को ओबरा की सीट के लिये सिंबल दिया गया.

8 सीटों पर इन उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल

इसके अलावा जिन 8 सीटों से उम्मीदवारों के नाम की चर्चा हो रही है और टिकट मिल सकता है उनमें शामिल हैें-

बेलसंड से अमित रानो

मखदुमपुर से रानी कुमारी

फतुहा से रणधीर

डीहरी से सोनू सिंह

नाथनगर से मिथुन यादव

सुगौली से पंकज पांडेय

सिमरी बख्तियारपुर से संजय सिंह

कसवा से शंकर झा

ये 13 सीट भी लगभग तय

साथ ही चिराग पासवान के खाते में जो अन्य 13 सीट लगभग फाइनल हो गए हैं उनमें शामिल हैं-

बलरामपुर

बोचहा

बोधगया

बहादुरगंज

गोविदपुर

रजौली

चेनारी

शेरघाटी

तरौली

पालीगंज

मनेर

मरहौरा

बख्तियारपुर

इन सीटों पर भी उम्मीदवार जल्द ही तय कर लेने की चर्चा है.

इन दो सीटों पर चल रही बात

चिराग पासवान के लिये जिन दो सीटों को लेकर बात चल रही है, उनमें महुआ और चकाई शामिल है. इन दोनों सीटों को लेकर एनडीए में शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के बाद ही कुछ कंफर्म होने की संभावना है. मालूम हो, एनडीए में सीट बंटवारे के बाद बीजेपी और जेडीयू के खाते में 101-101 सीटें, चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीट दी गई हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को लालू यादव ने इस सीट से दिया टिकट, अवध बिहारी चौधरी पर भी जताया भरोसा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन