Bihar Chunav 2025: समस्तीपुर में कूड़े में फेंकी मिली हजारों VVPAT की पर्चियां, खड़े हुए कई सवाल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Nov 2025 2:40 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर में मिली VVPAT की पर्चियां

Bihar Chunav 2025: समस्तीपुर जिले से बड़ी खबर है जहां हजारों वीवीपैट की पर्चियां फेंकी हुई मिली. जिसके बाद मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे. इस मामले के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, डीएम ने इसे लापरवाही बताया.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले में हजारों वीवीपैट की पर्चियां कूड़े में फेंकी पाई गई. ये पर्ची सरायरंजन विधानसभा के शितलपट्टी गांव के पास फेंकी पाई गई. 6 नवंबर को इस विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई थी. आज 8 नवंबर की सुबह शीतलपट्टी गांव में वीवीपैट से निकली वोटिंग की पर्चियां कूड़े में फेंकी पाई गई है. जिसके बाद अब चुनाव आयोग और चुनाव कर्मियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे एसपी-डीएम

अब इस घटना के सामने आने के बाद मामला बढ़ता नजर आ रहा है. मामले को बढ़ता देख जिले के डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गये हैं. हालांकि, वो जांच की बात कह रहे हैं. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिन पर्चियों को चुनाव आयोग अपने साथ ले जाता है, उन पर्चियों को कूड़े में इस कदर क्यों और कैसे फेंक दिया गया? घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह और एसडीओ दिलीप कुमार पहुंचे. इन सभी पर्चियों को कलेक्ट किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है.

क्यों खड़े हो रहे हैं सवाल?

इन पर्चियों के मिलने के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चुनाव विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही है. इन पर्चियों के कूड़े में मिलने के बाद अब विपक्ष को हमलावर होने का मौका मिलता नजर आ रहा है. फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है कि यह पर्चियां क्यों फेंकी गई? आखिर यह पर्चियां मतदान की हैं या टेस्ट के दौरान निकलीं हैं, जिन्हें चुनाव विभाग के कर्मचारियों ने फेंक दिया है.

चुनाव आयोग और विभाग पर उठे सवाल

फिलहाल, यह जांच का विषय है. लेकिन इस तरह की लापरवाही से चुनाव विभाग के काम करने के तरीके और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को पालन करने और कराने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. यह तो जांच के बाद पता चलेगा कि इन पर्चियों के फेंके जाने की आखिर वजह क्या थी?

मामले को लेकर क्या बोले डीएम?

जानकारी के मुताबिक, मामले की सूचना पर अलग-अलग जिलों के प्रत्याशी भी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग की है. इस मामले में डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि ये लापरवाही है. पर्ची पर मतदान केंद्र की पहचान कर दोषियों को चिन्हित किया जाएगा. डीएम ने इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया है.

Also Read: Bihar Elections 2025: खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी के छुए पांव, फिर एयरपोर्ट पर चुनाव को लेकर क्या हुई बातचीत?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन