पीएम मोदी के संघर्ष को बिहार के 50 हजार जगहों पर दिखाएगी भाजपा, पटना से 'चलो जीते हैं' रथ रवाना
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Sep 2025 2:35 PM
Bihar Election 2025: पटना के गांधी मैदान से भाजपा ने चुनावी अभियान की शुरुआत की. भव्य कार्यक्रम में प्रचार रथों को रवाना किया गया, जो पूरे बिहार में पीएम मोदी के जीवन संघर्ष और प्रेरणादायक कहानियों पर बनी शॉर्ट फिल्में दिखाएंगे.
Bihar Election 2025: पटना का गांधी मैदान मंगलवार को एक खास राजनीतिक नजारे का गवाह बना. यहां भाजपा ने अपने बड़े चुनावी अभियान की शुरुआत की. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, मंत्री मंगल पांडेय और नितिन नवीन की मौजूदगी में भाजपा के प्रचार रथों को रवाना किया गया. इस रथ का नाम है ‘चलो जीते हैं’.
हर विधानसभा में पहुंचेगा भाजपा का संदेश
इन रथों की यात्रा पूरे राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में की जाएगी. इनका मकसद भाजपा के संदेश को हर घर तक पहुंचाना है. खास बात यह है कि इस दौरान प्रदेश के करीब 50 हजार स्थानों पर शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी.
फिल्मों में दिखेगा मोदी का संघर्ष
भाजपा का कहना है कि इन फिल्मों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, गरीबी, संघर्ष और जीवन की प्रेरणादायक कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. पार्टी का मानना है कि इससे जनता को मोदी की सादगी और जुझारूपन से जोड़ने में मदद मिलेगी.
सेवा पखवाड़ा की भी होगी शुरुआत
इस अभियान के साथ ही पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक राज्य भर में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा. इस दौरान विभिन्न जनकल्याण और सेवा संबंधी गतिविधियां आयोजित होंगी. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान माना जा रहा है.
Also Read: Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री तेजस्वी यादव को भेजेंगे मानहानि का नोटिस, जानिए क्या है मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए