ePaper

Video: भागलपुर में खैनी खाकर जब राजनीति पर बोलने लगा ये शख्स, सड़क पर चलते लोग भी रूककर सुनने लगे

Updated at : 01 Aug 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
election express news
भागलपुर में इलेक्शन एक्सप्रेस का चौराहे पर चर्चा कार्यक्रम

Prabhat Khabar Election Express Video: भागलपुर में प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस के चौराहे पर चर्चा कार्यक्रम में एक शख्स जब कैमरे के सामने ही खैनी खाते हुए अपनी बात रखने लगा तो कई लोग उसके अंदाज को देखने जुट गए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस की टीम भागलपुर जिले में भी तमाम विधानसभाओं में जनता के बीच जा रही है. हर विधानसभा में चौपाल का आयोजन किया जा रहा. चौराहे पर जनता से चर्चा की जा रही है. इसी क्रम में जब भागलपुर शहर में जनता का नब्ज टटोलने प्रभात खबर की टीम पहुंची तो छोटी खंजरपुर में चौराहे पर जुटे लोगों ने रिपोर्टर रोहित वर्मा को अपने मन की बात बतायी. इस दौरान कुछ लोगों ने मौजूदा विधायक अजीत शर्मा को बेहतर बताया और उनके काम से संतुष्ट नजर आए तो कुछ लोगों ने विधायक के काम के प्रति नाराजगी भी जतायी. भाजपा को लेकर भी लोगों ने चर्चा की. एक व्यक्ति तो गजब अंदाज में दिखे. पहले खैनी खाया और उसके बाद भागलपुर विधानसभा की राजनीति पर बोलना उन्होंने शुरू कर दिया. अंदाज भी गजबे दिखा- ‘भागलपुर के पैदाइश हैं सर.. बहुते नेता देखे…’पूरा वीडियो देखिए इस यूट्यूब लिंक पर क्लिक करके…

नोट: प्रभात खबर तंबाकू सेवन का समर्थन नहीं करता है. यह अपील है कि सेहत का ख्याल रखें और तंबाकू का सेवन नहीं करें.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन