Bihar Politics: भोजपुर में प्रशांत किशोर की हुंकार, पीके बोले- बिहार का वोट, फैक्ट्री गुजरात में क्यों?
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jun 2025 4:26 PM
जनसभा को संबोधित करते प्रशांत किशोर
Bihar Politics: जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत भोजपुर पहुंचे. यहां उन्होंने कोईलवर, बड़हरा और आरा में जनसभाएं कीं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए जनता से अपील की कि इस बार वोट बच्चों की शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर दें.
Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने भोजपुर के कोईलवर, बड़हरा और आरा प्रखंडों में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया. उनकी पहली सभा कोईलवर के बिरमपुर गांव में, दूसरी बड़हरा के सरैया गांव में और तीसरी आरा के इजारी गांव में हुई थी. उन्होंने जनसभा को संबोधित करने से पहले बखोरापुर मंदिर में पूजा-अर्चना की.
पीएम मोदी पर बोला हमला
प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा, “मोदी जी बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे हैं. पूरे देश का पैसा लेकर गुजरात के गांव-गांव में फैक्ट्री लगाई जा रही हैं और भोजपुर, आरा के बच्चे वहां जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं. उन्होंने जनता से पूछा कि जब वोट आपका है तो फैक्ट्री कहां लगनी चाहिए, गुजरात में या बिहार में?”
चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया
जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने जन सुराज को “स्कूल बैग” चुनाव चिन्ह देने के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया और कहा कि बिहार से गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी को खत्म करने का एकमात्र रास्ता शिक्षा है. बिहार से अशिक्षा को खत्म करने का रास्ता स्कूल बैग है. पिछले 30-35 सालों से लालू-नीतीश के शासन ने बिहार को मजदूर राज्य बना दिया है. जन सुराज की सोच है कि बिहार के बच्चे स्कूल बैग लेकर पढ़ेंगे और रोजगार पाएंगे.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मोदी जी का बात भी ना मानें- पीके
प्रशांत किशोर कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी भी इस बार वोट मांगें तो भी उन्हें वोट नहीं देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जनता का राज स्थापित होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें. अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें.
इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस, इन महीने से परिचालन होगी शुरू, यात्रियों के लिए खुशखबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










