Live Updates

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Video Update: दूसरे चरण के ‘रण’ में मतदाता बने विजेता, कोरोना संकट को पीछे छोड़ निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी

Updated:
विज्ञापन

Story Heading/SubTitle – Second Phase Bihar Election, Videos News Update: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो गई. 17 सीटों की 94 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक 51.99 फीसदी मतदान हुआ है. इस चरण में 94 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. इसमें महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव और लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव भी शामिल हैं. एक्टर और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा, प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी भी दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे हैं. दूसरे चरण की खास वीडियो के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

विज्ञापन

दूसरे चरण के रण में मतदाता बने विजेता

सीएम नीतीश ने दिखाया खास अंदाज

बिहार चुनाव के लिए दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया. तीसरे चरण के लिए राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इसी कड़ी में जेडीयू के स्टार प्रचारक सीएम नीतीश कुमार भी रैलियां कर रहे हैं. मधुबनी के हरलाखी के सभा में सीएम नीतीश ने अपने जवाब से सबका दिल जीत लिया.

सोशल मीडिया पर क्या रहा ट्रेंड? 

बिहार चुनाव में अभी दूसरे चरण का मतदान जारी है. महागठबंधन, लोजपा, एनडीए और डेमोक्रेटिक एलायंस, सभी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. ट्विटर पर ही सरकार बनाने का दावे किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया में ही उन्नत बिहार का रोडमैप तैयार किया जाना लगा है. देखिए हमारी खास पेशकश.

सहरसा में पीएम मोदी ने विपक्ष को धो डाला

बिहार के सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षियों पर खूब तंज कसे. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता उनको पहचान चुकी है. वो डराकर और समाज को बांटकर सत्ता हथियाना चाहते हैं.

सीएम नीतीश की बड़ी बहन ने डाला वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार की बड़ी बहन उषा देवी (80) ने भी किया वोट. चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 44.51 फीसदी मतदान हुआ.

इनको देखकर आपको गर्व जरूर होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola