ePaper

Weather Forecast: गर्मी से अभी राहत नहीं, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल में होगी 29 से बारिश

Updated at : 26 Apr 2022 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: गर्मी से अभी राहत नहीं, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल में होगी 29 से बारिश

Weather Forecast: बिहार में गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलनेवाली है. हालांकि, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल जिलों में 29 अप्रैल से मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast: बिहार में गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलनेवाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी बिहार के जमुई और बांका जिलों के एक या दो स्थानों पर 26 और 27 अप्रैल को लू चलने की संभावना है. हालांकि, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल जिलों में 29 अप्रैल से मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है.

भागलपुर और आसपास का इलाका

मौसम विभाग के मुताबिक, भागलपुर और आसपास के इलाकों में 29 अप्रैल तक राहत नहीं मिलनेवाली है. आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. हालांकि, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. नमी 85 फीसदी तक रहने की संभावना है. वहीं, 30 अप्रैल से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने लगेंगे. इससे अधिकतम तापमान में 42 डिग्री सेल्सियस से गिर कर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ जायेगी. वहीं, दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इससे तापमान गिर कर 36 डिग्री सेल्सियस तक आ जायेगा.

undefined
अररिया और आसपास का इलाका

अररिया और आसपास के इलाकों में 26 और 29 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं, 27 और 28 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. इसके बाद 30 अप्रैल से दो मई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान गिर कर 32 डिग्री सेल्सियस तक आ जायेगा.

सुपौल और आसपास का इलाका

सुपौल और आसपास के इलाकों में 26 और 29 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं, 27 और 28 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. इसके बाद 30 अप्रैल से दो मई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान गिर कर 32 डिग्री सेल्सियस तक आ जायेगा.

पूर्णिया और आसपाल का इलाका

पूर्णिया और आसपास के इलाकों में 26 और 29 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं, 27 और 28 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. इसके बाद 30 अप्रैल से दो मई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन