किसानों को अपराध और अपराधियों से मुक्ति मिलने की आस, सीएम नीतीश ने दिया आश्वासन
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Dec 2020 4:46 AM
गुवारीडीह बहियार और आसपास की करीब 200 एकड़ उपजाऊ जमीन पर अपराधियों का कब्जा होने की ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने भागलपुर के डीआइजी और नवगछिया एसपी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों की अब खैर नहीं है. अपराधियों से किसानों के खेतों को सुरक्षित किया जायेगा.

सीएम के इस आश्वासन से किसानों को आस जगी है कि आने वाले दिनों में वे अपने खेतों पर जा सकेंगे और वहां से फसल भी ला सकेंगे. किसानों ने कहा कि कोसी के उस पार खेती करने के एवज में अपराधियों दो हजार रुपये प्रति बीघा की दर से रंगदारी देनी पड़ती है. कोसी पार पशुपालकों पर भी अपराधी अत्याचार कर रहे हैं.
एक मवेशी को कोल ढाब या कोसी नदी में पानी पिलाने के लिए भी अपराधियों को सालाना 1000 रुपये रंगदारी के रूप में देने पड़ते हैं. अपराधियों के डर से अधिकतर किसान अपने खेतों पर नहीं जा पाते हैं. कई किसान मजदूरी करने को विवश हैं या दिल्ली-पंजाब जाकर मजदूरी कर रहे हैं.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए