ePaper

सलमान खुर्शीद और राहुल गांधी के खिलाफ बरेली में तहरीर, धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने का आरोप

Updated at : 18 Nov 2021 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद और राहुल गांधी के खिलाफ बरेली में तहरीर, धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने का आरोप

अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता ने बताया की पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने देश की एकता और अखंडता को अपनी किताब के माध्यम से तोड़ने की कोशिश की है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने भी तुष्टीकरण की राजनीति का परिचय देते हुए समर्थन दिया है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ एफआईआर को कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है.यह अर्जी हिंदू शक्ति दल के जिला अध्यक्ष रजत कश्यप ने अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता के माध्यम से कांग्रेस के पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की विवादित किताब सनराइज ओवर अयोध्या के खिलाफ दाखिल की है.इसमें सीजीएम कोर्ट में 20 नवंबर को सुनवाई होगी.

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या प्रकाशित होने के बाद से देश भर विरोध शुरू हो गया है. किताब को लेकर जहां भाजपा के नेता लगातार सलमान खुर्शीद और कांग्रेस पर हमलावर है, तो वहीं एफआईआर दर्ज कराने को अर्जियां दाखिल हो रही हैं. बरेली में भी अर्जी दाखिल की गई है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ जिन्ना प्रकरण में मुकदमे को अर्जी दाखिल करने वाले अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता के मुवक्किल हिंदू शक्ति दल के जिला अध्यक्ष रजत कश्यप की ओर से दाखिल की गई है.उनका आरोप है कि सलमान खुर्शीद ने विवादित किताब से वोट बैंक की राजनीति के कारण हिंदू की तुलना आईएसआई और बोको हरम संगठन से की है. इस किताब से देश में आपसी वैमनस्यता फैलेगी. इसके साथ ही कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर तमाम आरोपी लगाएं हैं.

अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता ने बताया की पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने देश की एकता और अखंडता को अपनी किताब के माध्यम से तोड़ने की कोशिश की है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने भी तुष्टीकरण की राजनीति का परिचय देते हुए समर्थन दिया है. इससे हिंदू समाज को ठेस पहुंची है. इसलिए शहर की कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने को के अर्जी दाखिल कराई गई है.

Also Read: सलमान खुर्शीद की किताब के प्रकाशन और बिक्री पर रोक संबंधी याचिका पर अब 24 नवंबर को होगी सुनवाई

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola