बरेली की नाबालिग से नोएडा और काशीपुर में दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2023 10:33 AM
पीड़ित ने आरोपी के साथ ही दो अन्य युवकों के नोएडा और उत्तराखंड के काशीपुर में दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी ने गांव के ही 55 वर्षीय व्यक्ति पर अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने आरोपी के साथ ही दो अन्य युवकों के नोएडा और उत्तराखंड के काशीपुर में दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को एक ही स्थान से गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ शुरू कर दी है.
बरेली देहात के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक 55 वर्षीय आरोपी ने अगवा कर ले गया था. आरोपी दूसरे समुदाय का है. इसके साथ ही आरोपी की पुत्रवधू गांव की प्रधान बताई गई है. पीड़ित नाबालिग किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की. इसके बाद किशोरी को काशीपुर से बरामद किया गया. इस मामले में किशोरी ने नोएडा और काशीपुर में किशोरी के साथ तीनों आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. पुलिस ने किशोरी को उत्तराखंड के काशीपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया. इसके बाद 161 में बयान दर्ज कराए थे.
Also Read: आगरा में बेटी ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर करायी थी मां की हत्या, पिता को भी मारने का था प्लान
नाबालिक किशोरी ने बयान में बताया था कि गांव का एक 55 वर्षीय व्यक्ति दुकान से अगवा कर ले गया था. इसके बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. किशोरी ने दो अन्य युवकों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज की थी. आरोपियों की तलाश में जुटी थी. मगर, पुलिस ने तीनों आरोपियों को एक ही स्थान से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है. आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के साथ पास्को एक्ट की धारा 366 को भी बढ़ाया गया है. इसमें आरोपी भी नाबालिक बताएं जा रहे हैं.
रिपोर्ट – मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










