ePaper

UP News : बरेली में महिला की चीख पुकार से बच गया मासूम, अपहरण के कुछ देर में ही दबोच लिए गए अपहरणकर्ता

Updated at : 25 Nov 2023 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
UP News : बरेली में महिला की चीख पुकार से बच गया मासूम, अपहरण के कुछ देर में ही दबोच लिए गए अपहरणकर्ता

किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी एक मांझा कारीगर के 3 वर्षीय बेटे के अपहरण की घटना को एक महिला ने शोर मचाकर टाल दिया. इसकी मदद से आरोपियों को कुछ देर बाद ही पकड़ लिया. बच्चा बरामद होने के बाद आरोपियों को भीड़ ने पीट दिया.

विज्ञापन

बरेली : शहर के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी एक मांझा कारीगर के 3 वर्षीय बेटे का शनिवार को अपहरण हो गया.एक महिला ने बच्चे का अपहरण होते देख लिया.उसके शोर मचाने पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.उसको कुछ देर बाद ही पकड़ लिया.बच्चा बरामद होने के बाद आरोपियों की धुनाई की.इसके बाद पुलिस को सौंपा गया.पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बरेली के किला थाना क्षेत्र हुसैन बाग निवासी माझा कारीगर शकरुद्दीन का बेटा सुब्हान (3 वर्ष) घर के बाहर खेल रहा था.उसका दो युवक अपहरण कर ले गए.आरोपियों ने सुब्हान को अपनी जैकेट में छुपाने का प्रयास किया, लेकिन पास में ही एक निर्माणाधीन मकान की छत पर मौजूद मकान मालकिन रजिया ने आरोपियों को देख लिया.उसने शोर मचा दिया तब मोहल्ले के लाल, और शाकिर ने युवकों का पीछा किया.उनको रामपुर रोड पर स्वाले नगर के पास घेर लिया.मगर, इसमें से एक युवक मौके से भागने में सफल साबित हुआ,लेकिन दूसरे को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.आरोपी बाकरगंज के डलाव घर निवासी आजम अंसारी है.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार शाम एफआईआर दर्ज की है.आरोपी ने बताया कि वह 15 दिन पहले केरल से घर लौटा है. वहां फर्नीचर का काम करता था.उसके दूसरे साथी का नाम शकील है.

Also Read: UP Crime News : बरेली में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पुलिस ने शव लिए कब्जे में, घर में कोहराम
20 हजार में महिला से डील

आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक महिला से बच्चा चोरी करने की डील हुई थी. बच्चे का सौदा 20000 में किया गया था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि बच्चे के चुराने को 1000 का एडवांस भी मिल चुका था.पुलिस ने इस मामले में 363 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में है.

सख्त से सख्त सजा की मांग

अपहृत सुब्हान मां की गोद में आते ही लिपट गया.वह रोने लगा.उसकी मां, और नानी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए.आरोपी ने पुलिस को बताया कि बच्चा 20000 में शमशान भूमि के पास की रहने वाली एक महिला को बेचना था.उसका एडवांस भी आ गया था.

जानें क्या बोले इंस्पेक्टर

किला थाना इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि शनिवार को एक बच्चा चोरी होने की सूचना मिली थी. घटना को गंभीरता से लेते हुए फोर्स को अलर्ट कर दिया.आरोपी।को रेलवे फाटक पर बच्चे के साथ गिरफ्तार कर लिया.दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही. विवेचना शुरू कर दी गई है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola