Bareilly News: बरेली के धौराटांडा में पेड़ पर लटका मिला भाजपा नेता के भाई का शव, रात से थे लापता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2021 1:11 PM
Bareilly News: बरेली में भाजपा नेता के भाई का शव शनिवार को पेड़ से लटका मिला. पेशे से वह सफाईकर्मी था. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Bareilly News: भाजपा नेता के भाई एवं नगर पंचायत धौराटांडा के संविदा सफाई कर्मी का शव शनिवार सुबह एक पेड़ पर लटका मिला. मृतक के परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है. पुलिस ने शव पेड़ से उतारने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
दरअसल, बरेली की नगर पंचायत धौरा टांडा के वार्ड नंबर एक के सभासद और भाजपा नेता रामराज के भाई प्रेमराज उर्फ बेनसन (34 वर्ष) पुत्र बिजेंदर उर्फ मल्लू नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी हैं. वह घर से रात से गायब थे. परिजन तलाश में जुटे थे. मगर, सुबह जब लोग शाही रोड से गुजरे, तब उन्हें आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका दिखाई दिया. यह सूचना कुछ ही देर में परिजनों और पुलिस तक पहुंच गई. पुलिस ने सूरज पाल शर्मा के आम के बाग में पेड़ पर लटके शव को उतारा. इसके बाद जांच पड़ताल की. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
परिजनों ने बताया कि प्रेमराज काफी सरल स्वभाव और मिलनसार थे. उनके दो पुत्री और एक पुत्र है. घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति इफ्तिखार अहमद समेत तमाम कर्मचारी भी पहुंच गए. इन लोगों ने घटना पर शोक जताया. सीओ नवाबगंज दिलीप कुमार और थाना अध्यक्ष अजय कुमार चाहर ने परिजनों से बात की और मौके पर जांच पड़ताल की.
थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है. मृतक की हत्या हुई है या आत्महत्या की है. इस बिंदु पर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है. जल्द ही खुलासा करने की बात कही.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










