Yamaha RX100: 30 हजार रुपये में यहां मिल रही यामाहा की आइकॉनिक बाइक, इसकी स्टाइल-परफॉर्मेंस पर फिदा हो जाएंगे

Yamaha RX100 को पहली बार 1985 में लाॅन्च किया गया था और कंपनी ने 1996 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया. इसमें ऐसे इंजन का इस्तेमाल किया गया था, जो 11 BHP की पावर और 10.39 NM का टॉर्क जेनरेट करता था. तब के समय में अपने सेग्मेंट में इतना पावर देने वाली यह इकलौती बाइक थी.
Yamaha RX100 Pre-Owned Price: दमदार पिक-अप वाली मोटरसाइकिल का जिक्र हो और यामाहा आरएक्स100 (Yamaha RX100) का नाम न आये, ऐसा हो ही नहीं सकता. 1990 के दशक के सड़कों की बादशाह रही Yamaha RX100 बाइक का प्रोडक्शन अब कंपनी ने भले ही आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया हो, लेकिन आज भी इस बाइक को लेकर वैसा ही क्रेज है, जैसा पहले हुआ करता था. मीडिया में समय-समय पर Yamaha RX100 बाइक के रीलॉन्च को लेकर खबरें आती हैं, जो बाइक लवर्स को बरबस ही रोमांचित कर जाती हैं. अगर आप भी Yamaha RX100 बाइक के बड़ेवाले फैन हैं और यह आइकॉनिक बाइक को अपना बनाना चाहते हैं, तो आपके पास बेहतर मौका है.
OLX और Droom जैसी प्रमुख कमर्शियल साइट्स पर इस समय Yamaha RX 100 के कई मॉडल्स बिक्री के लिए मौजूद हैं. ये प्री-ओन्ड बाइक्स महज 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर आपकी हो सकती हैं. आपको बता दें कि इन प्लैटफॉर्म्स पर सेकेंड हैंड यामाहा आरएक्स100 की कीमत उनके कंडीशन के हिसाब से तय होती है. माना कि ये बाइक्स काफी पुरानी हैं, लेकिन कुछ पैसे खर्च कर आप इन्हें अपने मन मुताबिक मॉडिफाई करा सकते हैं. और इसके साथ ही आप यामाहा की लीजेंड रही आरएक्स100 के मालिक बन सकते हैं.
Also Read: Yamaha RX100 का यह मॉडल देखा आपने? खूबियां जानकर दंग रह जाएंगे, देखें VIDEO
Yamaha RX100 को पहली बार नवंबर 1985 में लाॅन्च किया गया था और कंपनी ने 1996 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया. इसमें ऐसे इंजन का इस्तेमाल किया गया था, जो 11 BHP की पावर और 10.39 NM का टॉर्क जेनरेट करता था. तब के समय में अपने सेग्मेंट में इतना पावर देने वाली यह इकलौती बाइक थी. बता दें कि इस बाइक का क्रेज आम लोगों के अलावा सुपरस्टार रजनीकांत और अजय देवगन में भी काफी रहा है. आज के स्पोर्ट्स बाइक्स के दौर में भी इस कम्यूटर बाइक का जलवा कम नहीं हुआ है.
प्री-ओन्ड यामाहा आरएक्स100 की बाइक्स के बारे में यहां जो भी बातें बतायी गईं हैं, वो ओएलएक्स और ड्रूम वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार हैं. आपको बता दें कि इस वेबसाइट पर लोग जिस गाड़ी को बेचना चाहते हैं, उसके बारे में जानकारी और उसकी फोटो खुद ही अपलोड करते हैं. हमारी सलाह है कि किसी भी पुरानी गाड़ी की खरीद से पहले उसके डॉक्यूमेंट्स और कंडीशन के बारे में पूरे इत्मीनान से तस्दीक कर लें. साथ ही, यह बात भी ध्यान में रखें कि किसी भी खरीद-बिक्री के दौरान पैसों का ऑनलाइन लेनदेन हरगिज न करें.
Also Read: Yamaha RX 100 फिर से लेगी इंडियन मार्केट में एंट्री, जानिए क्या मिलेगा खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










