Yamaha के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ₹2.82 लाख, आखिर ऐसा क्या खास है इसमें?

Yamaha Aerox-E (Photo: Yamaha Electric Scooter)
₹2.82 लाख की कीमत वाला Yamaha Aerox-E एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसमें फास्ट स्पीड, एक बार चार्ज करने पर अच्छी रेंज और कई नए टेक फीचर्स दी गई हैं. यही वजह है कि यह नॉर्मल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मुकाबले काफी अलग और खास है.
Yamaha ने भारत में अपना नया Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. लेकिन इसकी सबसे ज्यादा चर्चा इसके फीचर्स नहीं, बल्कि इसकी कीमत को लेकर हो रही है. कंपनी ने इसे ₹2.82 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है, जो इसके पेट्रोल वाले Aerox 155 से लगभग दोगुनी है. इसी वजह से यह भारत के सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल हो गया है. अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी प्रीमियम कीमत के बदले इस स्कूटर में आखिर क्या खास मिलता है, तो आइए जानते हैं.
एथलेटिक डिजाइन
अगर आपने Yamaha Aerox का पेट्रोल मॉडल देखा है, तो इसका स्पोर्टी और एथलेटिक लुक आपको जरूर पसंद आया होगा. अच्छी बात यह है कि कंपनी ने यही दमदार डिजाइन अब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में भी बरकरार रखा है. स्कूटर का अग्रेसिव फ्रंट लुक, स्लीक ट्विन-LED हेडलाइट्स, बेहतर एयरफ्लो के लिए शार्प एयरोडायनामिक्स और मस्कुलर बॉडी इसे बोल्ड और प्रीमियम लुक देते हैं.
बूस्ट परफॉरमेंस
Aerox-E में Power Boost फीचर दिया गया है. यह जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्स्ट्रा पावर देता है. इससे स्कूटर तेजी से स्पीड पकड़ता है और ओवरटेक करना भी काफी आसान हो जाता है. इसके अलावा, इसमें Eco, Std और Pwr जैसे तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं. इन्हें आप अपनी जरूरत और राइडिंग स्टाइल के हिसाब से आसानी से बदल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां
एडवांस्ड पावरट्रेन
इसमें 3 kWh (1.5 kWh + 1.5 kWh) का रिमूवेबल बैटरी पैक मिलता है. यह एक बार फुल चार्ज होने पर 117 km तक की रेंज देने का दावा करता है. पावर की बात करें तो इसका मोटर 9.4 kW की पावर और 48 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी बदौलत यह 95.5 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है. वहीं, बैटरी को 0 से 100% तक चार्ज होने में सिर्फ 3 घंटे 10 मिनट का समय लगता है.
प्रीमियम टेक्नोलॉजी
इसमें कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. बेहतर ग्रिप और सेफ्टी के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी मिलता है. वहीं, Y-Connect ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है. इससे आप अपने स्कूटर से जुड़े कई अपडेट सीधे फोन पर देख सकते हैं. इसके अलावा स्मार्ट की में Answer Back फंक्शन भी मिलता है. इससे भीड़भाड़ वाली पार्किंग में भी आप अपना स्कूटर आसानी से ढूंढ सकते हैं.
कन्वीनियंस फीचर्स
इसमें टू-लेवल सीट दी गई है, जो राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए ज्यादा कम्फर्टेबल एक्सपीरियंस देती है. बेहतर ग्रिप और कॉर्नरिंग के दौरान ज्यादा स्टेबिलिटी के लिए इसमें चौड़े रियर टायर मिलते हैं. साथ ही, रिमूवेबल बैटरी को आसानी से चार्ज करने के लिए डेडिकेटेड डॉक चार्जर दिया गया है. इसके अलावा, इसमें पूरी तरह एलईडी लाइट्स दी गई हैं. वहीं, रियर सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी झटकों को कम करता है और सफर को ज्यादा कम्फर्टेबल बनाता है.
यह भी पढ़ें: TVS के ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डेली राइड के लिए हैं परफेक्ट चॉइस, कीमत से लेकर रेंज तक जानें सब कुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










