कार की छत पर क्यों बने होते हैं उभरे हुए पैटर्न? अच्छे-अच्छे ड्राइवरों को नहीं पता होती वजह

कार की छत पर बने उभरे हुए पैटर्न (Photo: Skill-Lync)
Car Roof Ridges: कार की छत पर दिखने वाले उभरे हुए पैटर्न सिर्फ डिजाइन नहीं होते, बल्कि ये गाड़ी की मजबूती, सेफ्टी और बैलेंस बढ़ाने में बड़ा रोल निभाते हैं. ये हल्के वजन के साथ स्ट्रक्चर को मजबूत बनाते हैं, बारिश का पानी आसानी से निकालते हैं और लगेज लोड में भी सपोर्ट देते हैं. आइए इसे डिटेल में समझते हैं.
अगर आपने कभी किसी कार की छत को ध्यान से देखा हो, तो आपने उस पर लंबी-लंबी लाइनें या उभरे हुए पैटर्न जरूर नोटिस किए होंगे. देखने में ये सिर्फ एक डिजाइन जैसा लग सकता है, लेकिन असल में इसके पीछे एक खास वजह होती है. कार कंपनियां इन्हें सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बनातीं, बल्कि ये गाड़ी की बॉडी को ज्यादा मजबूत और सेफ बनाने में मदद करते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.
कार की मजबूती बढ़ाते हैं
एक फ्लैट मेटल शीट आसानी से दबाव पड़ने पर मुड़ या फ्लेक्स हो सकती है. लेकिन जब उसमें रिड्ज (उभार) जोड़ दिए जाते हैं, तो उसकी मजबूती काफी बढ़ जाती है बिना वजन बढ़ाए. यही वजह है कि कार की बॉडी ज्यादा स्ट्रॉन्ग बनती है. खासकर टक्कर या रोलओवर जैसी सिचुएशन में ये मजबूत बनावट पैसेंजर्स को बेहतर सेफ्टी देने में मदद करती है.
कार बॉडी में बैलेंस बनाए रखते हैं
कार डिजाइन में सबसे बड़ा टास्क होता है कि गाड़ी हल्की भी रहे और मजबूत भी. इसी बैलेंस को बनाए रखने के लिए रिड्ज (Ridges) का इस्तेमाल किया जाता है. भारी और मोटी मेटल शीट लगाने के बजाय, कंपनियां पतली शीट में ही ये उभरे हुए पैटर्न जोड़ देती हैं. इससे गाड़ी का वजन कम रहता है, लेकिन मजबूती में कोई कमी नहीं आती.
पानी को बाहर निकालने में करते हैं मदद
बारिश के पानी की सही निकासी के लिए भी ये रिड्ज काफी काम आते हैं. अगर कार की छत बिल्कुल सपाट हो, तो बारिश का पानी कई बार एक जगह जमा होने लगता है या ठीक से बह नहीं पाता. लेकिन इन उभरी हुई लाइनों की वजह से पानी आसानी से छत के किनारों की तरफ बह जाता है. इससे पानी कहीं रुकता नहीं, और केबिन के अंदर पानी घुसने का खतरा भी काफी कम हो जाता है.
लगेज लोड करने में करते हैं मदद
आजकल की गाड़ियों में रूफ रेल्स, कैरियर या सनरूफ जैसे फीचर्स नॉर्मल हो गए हैं. ऐसे में कार की छत पर बनी ये रिड्ज सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं होते, बल्कि ये एक्स्ट्रा सपोर्ट भी देते हैं. जब आप ऊपर सामान या लगेज रखते हैं, तो ये वजन को बराबर तरीके से फैलाकर कार को ज्यादा स्टेबल और मजबूत बनाते हैं.
स्टाइल भी बढ़ाते हैं ये रिड्ज
ये रिड्ज सिर्फ काम के लिए नहीं होते, बल्कि कार के डिजाइन को भी खास बनाते हैं. ये बॉडी को एक सिंपल और बोरिंग लुक से बाहर निकालकर उसे थोड़ा डायनामिक और स्टाइलिश फील देते हैं. छोटे-छोटे ये डिटेल्स मिलकर पूरी गाड़ी को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बना देते हैं.
यह भी पढ़ें: रिजर्व फ्यूल में ड्राइविंग करना क्यों है खतरनाक? जानिए इससे कार पर क्या असर पड़ता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










