HF Deluxe या Splendor? Hero किस बाइक को देगी Flex-Fuel तकनीक, जानें डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
Hero Flex Fuel Bike

HF Deluxe Flex-Fuel का प्रोटोटाइप (Photo: OpenTells/YouTube)

Hero MotoCorp की पहली Flex-Fuel बाइक को लेकर एक्ससाइटमेंट बढ़ गया है. कंपनी कल बड़ा खुलासा करने वाली है, लेकिन अभी भी सस्पेंस बरकरार है कि यह नई तकनीक Splendor में आएगी या HF Deluxe में. खास बात यह है कि यह बाइक अल्टरनेट फ्यूल के यूज को बढ़ावा देने की दिशा में है.

विज्ञापन

Hero MotoCorp कल यानी 3 जून 2026 को भारत में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक से पर्दा उठाने जा रही है. फिलहाल कंपनी ने इसके नाम और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है. माना जा रहा है कि यह Hero HF Deluxe या फिर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली Splendor पर बेस्ड हो सकती है. ये दोनों ही बाइक्स अपनी शानदार माइलेज, आरामदायक राइड और बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में नई फ्लेक्स-फ्यूल बाइक से भी काफी उम्मीदें हैं. आइए जानते हैं कि Hero की इस नई पेशकश में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है.

Hero की नई Flex-Fuel बाइक किस पर होगी बेस्ड?

यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि Hero अपनी पहली Flex-Fuel बाइक किस मॉडल के तौर पर लॉन्च करेगी. हालांकि, सबसे मजबूत दावेदार Splendor और HF Deluxe मानी जा रही हैं. कंपनी ने जनवरी 2025 में Bharat Mobility Expo के दौरान HF Deluxe Flex-Fuel का प्रोटोटाइप दिखा चुकी है. लेकिन बाजार में Splendor की जबरदस्त पॉपुलर को देखते हुए माना जा रहा है कि Hero सबसे पहले इसी बाइक का Flex-Fuel वर्जन लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें: भारत की पहली E100 Flex Fuel कार लाएगी Maruti Suzuki, नितिन गडकरी ने किया एलान

Flex-Fuel वर्जन में क्या-क्या बदल सकता है?

Hero की आने वाली Flex-Fuel बाइक दिखने में तो काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसी ही रह सकती है, लेकिन इंजन और फ्यूल सिस्टम में कुछ जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं. इसके लिए कंपनी कई तकनीकी अपडेट दे सकती है, जैसे:

  • इथेनॉल के असर को झेलने वाली मजबूत फ्यूल पाइप और सील
  • नए ट्यूनिंग वाले फ्यूल इंजेक्टर और फ्यूल पंप
  • जंग से बचाने वाले इंजन के कुछ खास पार्ट्स
  • अलग-अलग इथेनॉल मिक्सचर के हिसाब से अपडेटेड ECU (Electronic Control Unit) सॉफ्टवेयर
  • बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी कैलिब्रेशन बदलाव

Flex-Fuel गाड़ियां क्या होती हैं?

फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां ऐसी गाड़ियां होती हैं जो सिर्फ पेट्रोल पर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल और एथेनॉल के अलग-अलग मिक्सचर पर भी चल सकते हैं. यानी इनमें E85 या E100 जैसे हाई-एथेनॉल फ्यूल का भी यूज किया जा सकता है.

नॉर्मल पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले इन गाड़ियों में खास तरह की फ्यूल सिस्टम तकनीक दी जाती है. इनमें एथेनॉल के असर को झेलने वाले फ्यूल पाइप, इंजेक्टर और सील्स लगाए जाते हैं. साथ ही इंजन की ट्यूनिंग भी इस तरह की जाती है कि वह पेट्रोल और एथेनॉल के अलग-अलग मिक्सचर पर आसानी से काम कर सके.

यह भी पढ़ें: E100 फ्यूल क्या है और क्यों ऑटो कंपनियां इस पर फोकस कर रही हैं? जानें हर एक जरूरी बात

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola