Vodafone Idea Paytm लाये रिचार्ज साथी प्रोग्राम, हर महीने 5 हजार कमाने का मौका

Vodafone Idea Paytm Recharge Saathi Program : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में चल रहे लॉकडाउन के दौरान वोडाफोन आइडिया और पेटीएम ने मिलकर प्रीपेड यूजर्स के लिए रिचार्ज साथी प्रोग्राम की शुरुआत की है.
Vodafone Idea Paytm Recharge Saathi Program : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में चल रहे लॉकडाउन के दौरान वोडाफोन आइडिया और पेटीएम ने मिलकर प्रीपेड यूजर्स के लिए रिचार्ज साथी प्रोग्राम की शुरुआत की है.
इससे यूजर्स और छोटे व्यापारियों को पैसा कमाने का मौका मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इस प्रोग्राम के तहत हर महीने 5,000 रुपये तक की अतिरिक्त कमाई की जा सकती है. रिचार्ज साथी प्रोग्राम के तहत कोई भी पेटीएम ग्राहक किसी भी वोडाफोन आइडिया नंबर को रिचार्ज कर सकता है और पैसा कमाना शुरू कर सकता है.
Also Read: JIO को जवाब : Airtel, Vodafone Idea पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग FREE
इसमें फार्मासिस्ट, मिल्क बूथ ऑपरेटर, न्यूजपेपर वेंडर या सिक्योरिटी गार्ड भी किसी वोडा आइडिया नंबर का रिचार्ज कर पैसा कमा सकता है. इसके लिए सारे रिचार्ज और ट्रांजैक्शन पेटीएम ऐप में ‘स्टे एट होम एसेंशियल’ कैटेगरी के अंदर प्रीपेड/पोस्टपेड पेमेंट्स सेक्शन में सिक्योर तरीके से होना जरूरी है.
कंपनी का दावा है कि वोडा आइडिया के रिचार्ज साथी प्रोग्राम के साथ किसी भी व्यक्ति या छोटे व्यापारियों को अतिरिक्त कमाई का मौका मिलेगा. यूजर्स केवल पेटीएम ऐप डाउनलोड और रजिस्टर कर मोबाइल रिचार्ज सेल करना शुरू कर सकते हैं. वोडाफोन आइडिया द्वारा मल्टीपल रिचार्ज पर मर्चेंट पार्टनर को निश्चित कैशबैक भी दिया जाएगा.
Also Read: Jio Airtel Vodafone ने बिना रिचार्ज 3 मई तक बढ़ा दी वैलिडिटी
बताते चलें कि बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के समय में वोडाफोन सहित कई कंपनियों ने रिचार्ज पर कमाई करने का ऑफर शुरू किया है. ग्राहक My Vodafone या My Idea ऐप के जरिये 6 फीसदी का कैशबैक पा सकते हैं.
कंपनी ने इस ऑफर की शुरुआत इसलिए की थी कि लॉकडाउन के इस मुश्किल समय में ग्राहकों को रिचार्ज करने में कोई दिक्कत ना हो. वोडाफोन के अलावा रिलायंस जियो और एयरटेल भी ऐसी ही सुविधा दे रहे हैं. यह बात और है कि वोडाफोन इन सभी से एक कदम आगे बढ़ते हुए अब पेटीएम पर भी नया ऑफर पेश कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










