VIRAL: ‘लॉलीपॉप लागे लू’, ‘ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे ट्वीट क्यों करने लगे एलन मस्क? जानें सच्चाई

Updated:
विज्ञापन
VIRAL: ‘लॉलीपॉप लागे लू’, ‘ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे ट्वीट क्यों करने लगे एलन मस्क? जानें सच्चाई

एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में तब आ गए, जब उनके नाम से एक के बाद एक कई ट्वीट्स वायरल होने लगे. इन ट्वीट्स के साथ मस्क का नाम और वेरीफाइड प्रोफाइल नजर आया. लेकिन इसके नीचे नाम कोई और लिखा था, जिस पर लोगों की नजर नहीं गई. लोगों ने पहले तो यही मान लिया कि एलन मस्क हिंदी और भोजपुरी में ट्वीट कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

Elon Musk Bhojpuri Tweet: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट को खरीदने के बाद लगातार चर्चा में हैं. एक तरफ ब्लू-टिक वाले यूजर्स से पैसे मांग रहा है, वहीं दूसरी ओर कंपनी कॉस्ट कटिंग के नाम पर दुनियाभर में अपना वर्कफोर्स कम कर रहा है. इसे लेकर मस्क की तीखी आलोचना हो रही है.

undefined

एलन मस्क इस बीच एक बार फिर चर्चा में तब आ गए, जब उनके नाम से एक के बाद एक कई ट्वीट्स वायरल होने लगे. इन ट्वीट्स के साथ एलन मस्क का नाम और वेरीफाइड प्रोफाइल नजर आया. लेकिन इसके नीचे नाम कोई और लिखा था, जिस पर लोगों की नजर नहीं गई. लोगों ने पहले तो यही मान लिया कि एलन मस्क हिंदी और भोजपुरी में ट्वीट कर रहे हैं.

undefined

दरअसल, शनिवार सुबह एलन मस्क के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से हिंदी में ट्वीट देखकर हर कोई हैरान रह गया. एक ट्वीट में लिखा था- ‘कमरिया करे लपालप कि लॉलीपॉप लागे लू’. एक और ट्वीट था- ‘बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं. है ना?’. एक अन्य ट्वीट था- ‘ये बिक गई है चिड़िया’.

undefined

शनिवार सुबह एलन मस्क के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से हिंदी में ट्वीट देखकर हर कोई हैरान रह गया. एक ट्वीट में लिखा- ‘बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं. है ना?’ एक और ट्वीट में लिखा था-‘कमरिया करे लपालप की लॉलीपॉप लागेलू’. इन्हीं के साथ एक और ट्वीट था, जिस पर लिखा था- ‘ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे’ गैंग को भी $8 देने पड़ेंगे.

undefined

ट्विटर पर वायरल हुए ये ट्वीट्स एलन मस्क के नाम से पैरोडी अकाउंट्स से किये गए थे. जिस यूजरनेम से ये ट्वीट्स् किये गए, उसकी डीटेल खंगालने से पता चला है कि यह वेरिफाइड अकाउंट ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में हिंदी भाषा के प्रोफेसर डॉ इयान वूलफोर्ड का है. वूलफोर्ड पहले भी हिंदी भाषा में ट्वीट करते रहे हैं.

undefined

डॉ इयान वूलफोर्ड ने अपना प्रोफाइल फोटो, नाम और कवर फोटो बदलकर मस्क की तरह लगा ली, जिससे यह भ्रम हुआ कि ये ट्वीट्स एलन मस्क के ही हैं. बता दें कि ट्विटर ने अपने यूजर्स को यह फीचर दे रखा है कि यहां नाम से लेकर बायो तक बदल सकते हैं. हालांकि, हैंडल एक ही बनता है जिसे कभी बदला नहीं जा सकता है. किसी वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट का यूजरनेम नहीं बदला जा सकता, ऐसा करने पर उसका ब्लू टिक हट जाता है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola