TrueCaller Update: जल्द बदलने वाला है ट्रूकॉलर का यूजर एक्सपीरियंस, आ रहे ये नये फीचर्स

Updated at : 06 Jun 2022 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
TrueCaller Update: जल्द बदलने वाला है  ट्रूकॉलर का यूजर एक्सपीरियंस, आ रहे ये नये फीचर्स

TrueCaller एक कॉलिंग ऐप है जिसका इस्तेमाल अधिकतर लोग या तो अनजाने कॉलर को पहचानने के लिए करते हैं या फिर स्पैम कॉल से बचने के लिए करते हैं. इस ऐप को प्लेस्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.

विज्ञापन

TrueCaller Feature Update: TrueCaller का इस्तेमाल आजकल लगभग सभी कर रहे हैं. अनजान कॉलर की पहचान करना ही इसकी खासियत रही है. TrueCaller में हमें स्पैम कॉल्स के बारे में पहले ही अलर्ट भी मिल जाता है. अपने यूजर्स एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए TrueCaller ने अब कुछ नये फीचर्स को शामिल करने करने की बात कही है. रिपोर्ट्स की मानें तो TrueCaller जल्दी ही Android यूजर्स के लिए यह कुछ नये फीचर्स को लॉन्च करने की तैयारी में है. TrueCaller का इस्तेमाल आप कैसे भी कर सकते हैं, इसे अगर आप चाहें तो मुफ्त में या फिर पैसे देकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है इसके नये अपडेटेड फीचर में.

बढ़ी हुई कॉल लॉग

TrueCaller यूजर्स जानते होंगे कि अभी तक इसकी कॉल लॉग लिस्ट में 1,000 कॉल्स तक की जानकारी मिलती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 6,400 कॉल्स तक किया जा सकता है. यानी अब हम अपनी अधिक कॉल लिस्ट भी देख सकेंगे.

वॉइस कॉल लॉन्चर

इस फीचर की मदद से आप अपने सभी कॉन्टेक्टस पा सकेंगे. जिससे भी आप बात करना चाहते हैं, उसे यहां VOIP बेस्ड फ्री HD कॉल कर सकते हैं

फेस फिल्टर और सेल्फी

TrueCaller की ऐप में बिल्ट-इन टेम्प्लेट्स शामिल किये जाने वाले हैं, जिससे यूजर का कॉलिंग एक्सपीरियंस काफी मजेदार हो जायेगा. इसमें आपको AR से लैस फेस फिल्टर और सेल्फी के ऑप्शन भी मिलेंगे. TrueCaller के मुताबिक,सभी फीचर्स Android यूजर्स के लिए जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

पासकोड लॉक

अगर आपका स्मार्टफोन बायोमेट्रिक या फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है, तो यह फीचर आपके लिए भी अच्छा साबित हो सकता है. खास बात यह है कि इस फीचर के जरिये आप अपने फोन के निजी डेटा को अतिरिक्त लॉक के साथ सेफ रख सकते हैं.

इंस्टेंट कॉल रीजन

कई बार हम किसी को कॉल करते हैं और सामने वाला फोन नहीं उठाता. ऐसे में ये नया फीचर आपके बहुत काम का साबित हो सकता है.TrueCaller के इस नये फीचर्स की मदद से आप कॉल के दौरान ही स्क्रीन पर मेसेज भी भेज सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola