फुल चार्ज में 323km रेंज का दावा, फ्रंट-रियर HD कैमरा भी... डेली ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए परफेक्ट है ये ई-मोटरसाइकिल

Updated:
विज्ञापन

Ultraviolette X47 इलेक्ट्रिक बाइक (Pic: Ultraviolette)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अल्ट्रावॉयलेट एक्स47 इलेक्ट्रिक बाइक 323 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज के साथ आती है. इसमें 30kW की पावरफुल मोटर, 5-इंच TFT डिस्प्ले और डुअल चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह बाइक 2.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. ऑटोमोबाइल मार्केट में एक के बाद एक धांसू बाइक्स लॉन्च हो रही हैं. किसी भी ईवी को खरीदने से पहले कस्टमर्स सबसे पहले उसकी रेंज के बारे में जानना चाहते हैं, क्योंकि रोजाना यूज के लिए यह काफी मायने रखता है. यदि आपने भी एक नया इलेक्ट्रिक बाइक लेने का प्लान बनाया है, तो अल्ट्रावॉयलेट एक्स47 (Ultraviolette X47) सही ऑप्शन हो सकती है. इसका रेंज 323 किलोमीटर है और आगे-पीछे HD कैमरा मिलता है. आइए इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं. 

विज्ञापन

Ultraviolette X47: दमदार बैटरी और सिंगल चार्ज रेंज

इस इलेक्ट्रिक बाइक में 10.3 kWh की बड़ी बैटरी पैक दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 323 किलोमीटर तक की रेंज देती है. शहर के रोजाना के सफर से लेकर लंबी यात्राओं के लिए यह रेंज काफी व्यावहारिक साबित होती है. इसकी बैटरी को IP67 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहती है.

Ultraviolette X47: रफ्तार और मोटर की परफॉर्मेंस

अल्ट्रावॉयलेट एक्स47 में 30 kW की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. यह मोटर 100 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे बाइक को जबरदस्त पिकअप मिलता है. यह बाइक महज 2.8 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 155 किमी प्रति घंटा है, जो इसे भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक्स में शामिल करती है.

ये भी पढ़ें: 100cc कम्यूटर vs 160cc प्रीमियम Bike: डेली यूज के लिए कौन है बेहतर? जानें 5 साल में फ्यूल, मेंटेनेंस और रीसेल वैल्यू का पूरा गणित

Ultraviolette X47: स्मार्ट फीचर्स और सेफ्टी सिस्टम

बाइक में 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और राइड डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल चैनल ABS और 4 लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है. इसमें 10 लेवल की रीजेनरेटिव ब्रेकिंग भी मिलती है जो ब्रेक लगाने पर बैटरी को चार्ज करने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें: फुल बैटरी में 500km तक रेंज का दावा, सिर्फ 2.7 सेकंड में 40kmph रफ्तार... डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक बाइक

Ultraviolette X47: फास्ट चार्जिंग और कीमत 

यह बाइक 16 एम्पीयर के सामान्य सॉकेट से आसानी से चार्ज हो जाती है. फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी 20 से 80 प्रतिशत तक केवल 60 मिनट में चार्ज हो जाती है. भारतीय बाजार में इसकी बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है. अपने सेगमेंट में पावर, स्टाइल और रेंज के मामले में यह बाइक एक प्रीमियम और दमदार विकल्प बनकर उभरी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola