ePaper

Twitter ने किया फोटो-वीडियो शेयरिंग पॉलिसी में बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी

Updated at : 04 Dec 2021 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
Twitter ने किया फोटो-वीडियो शेयरिंग पॉलिसी में बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी

Twitter ने प्राइवेट फोटो और वीडियो को बिना इजाजत शेयर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस पॉलिसी के उल्लघंन पर 7 दिनों तक अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक किया जा सकता है.

विज्ञापन

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने इस साल सितंबर महीने में लागू की गई सेफ्टी पॉलिसी का विस्तार किया है. कंपनी ने प्राइवेट फोटो और वीडियो को बिना इजाजत शेयर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस पॉलिसी के उल्लघंन पर 7 दिनों तक अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक किया जा सकता है.

ट्विटर का कहना है कि अगर कोई यूजर बिना इजाजत फोटो और वीडियो की शेयर करता है, तो ऐसी स्थिति में पोस्ट को हटाया जा सकता है. यह अलग बात है कि इस पॉलिसी को पॉपुलर हस्तियों और विशेषज्ञों पर लागू नहीं किया गया है.

Also Read: Twitter पर अचानक घट गए हैं फॉलोअर्स? टेंशन न लें, ये हो सकती है वजह

कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बिना इजाजत प्राइवेट फोटो शेयर करने के बहुत से मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लोगों की प्राइवेट फोटो-वीडियो शेयर करके मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया है.

ट्विटर का कहना है कि इस तरह की हरकत को अपराध माना जाएगा क्योंकि बिना इजाजत किसी की फोटो और वीडियो को शेयर करना उन्हें शारीरिक और भावनात्मक नुकसान पहुंचाने जैसा ही है. इससे महिलाएं, एक्टिविस्ट और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग प्रभावित होते हैं. ट्विटर ने कहा कि अगर उन्हें किसी ऐसे पोस्ट के खिलाफ रिपोर्ट मिलती है, तो उसपर तुरंत सख्त एक्शन लिया जाएगा.

Also Read: Twitter CEO Salary: ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को कितनी सैलरी मिलेगी? यहां है जवाब

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola