Toyota Ebella EV भारत में लॉन्च, मिलेगी फुल चार्ज में 543KM रेंज, 7 एयरबैग और ADAS की सेफ्टी

Toyota Ebella EV
Toyota ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser EBella से पर्दा उठा दिया है. यह भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, बैटरी पैक, ड्राइविंग रेंज, फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी सारी डिटेल्स.
जापान की मशहूर कार कंपनी टोयोटा ने आज, यानी 20 जनवरी 2026 को भारत में अपनी नई Toyota Urban Cruiser Ebella लॉन्च कर दी है. यह लॉन्च टोयोटा के लिए बड़ी है, क्योंकि इसी के साथ कंपनी भारत के मास-मार्केट EV सेगमेंट में कदम रख चुकी है. यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV बाजार में Hyundai Creta Electric, MG ZS EV और आने वाली Maruti Suzuki e-Vitara जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी. आइए जान लेते हैं अब इस गाड़ी में हमें क्या-क्या देखने को मिल जाता है.
कैसा है डिजाइन?
Urban Cruiser EV दिखने में काफी हद तक अपनी Maruti वाली सिब्लिंग जैसी ही लगती है. फर्क बस इतना है कि इसमें ज्यादा स्लिम और अलग-अलग हिस्सों में बंटी LED DRLs, तिकोने हेडलैम्प्स और उनके बीच मोटा सा ब्लैक ट्रिम दिया गया है. सामने का बंपर भी ज्यादा स्मूद है, जिसके किनारों पर वर्टिकल एयर वेंट्स मिलते हैं. चारों तरफ बॉडी क्लैडिंग दी गई है और Maruti EV की तरह इसमें भी पीछे के दरवाजों के हैंडल C-पिलर के अंदर छुपे हुए हैं. पीछे की टेललाइट्स भी सेगमेंटेड लुक में हैं और आगे की तरह इन्हें भी किसी लाइट बार से नहीं जोड़ा गया है.
इंटीरियर और फीचर्स
Urban Cruiser EV का इंटीरियर भी लगभग e-Vitara जैसा ही है. फर्क बस इतना है कि स्टीयरिंग व्हील पर Toyota का लोगो मिलता है. अंदर 10.25-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ फ्लोटिंग डुअल स्क्रीन सेटअप दिया गया है. इसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला फ्लोटिंग सेंटर कंसोल है, जिसमें गियर सेलेक्शन, ई-ब्रेक और ड्राइव मोड के कंट्रोल्स मिलते हैं, साथ ही वायरलेस चार्जिंग पैड भी दिया गया है.
Toyota Urban Cruiser Ebella EV के सभी वेरिएंट्स में 7 एयरबैग और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, स्क्रीन के लिए ब्लू थीम, सिल्वर फिनिश वाले वर्टिकल ओरिएंटेड AC वेंट्स, रोटरी ड्राइव मोड सेलेक्टर और लेदरेट सीट्स मिलती हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ADAS, 360-डिग्री कैमरा और कई दूसरे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
बैटरी, रेंज और मोटोर
अब बात करते हैं बैटरी और मोटर की. Urban Cruiser Ebella EV 49kWh और 61kWh के दो बैटरी ऑप्शन के साथ आयी है. कंपनी ने कहा है कि बड़ी 61kWh बैटरी फुल चार्ज में करीब 543 किमी तक की रेंज देगी. इसके लोअर वेरिएंट में इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी जो 142 BHP की पावर और 189 Nm का टॉर्क देगी. वहीं, बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट में ज्यादा ताकतवर मोटर होगी, जो 172 BHP और 189 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी.
Urban Cruiser Ebella EV के कलर ऑप्शन
इस कार में कुल आपको 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 5 सिंगल-टोन और 4 ड्यूल-टोन रंग शामिल हैं. सिंगल-टोन में Cafe White, Bluish Black, Gaming Grey, Sportin Red और Enticing Silver मिलते हैं. वहीं ड्यूल-टोन ऑप्शन में Cafe White, Land Breeze Green, Sportin Red और Enticing Silver रंग दिए गए हैं. इसके अलावा Toyota ने इसमें साइड मोल्डिंग, गार्निश, रियर कैमरा अपग्रेड और एक्सटीरियर डिटेलिंग जैसे एक्सेसरीज का भी जिक्र किया है.
यह भी पढ़ें: 6 लाख से कम में आती है Tata की यह मिनी SUV, सेफ्टी और परफॉर्मेंस लाजवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




