ePaper

2026 Tata Punch EV फेसलिफ्ट में हुए हैं ये 5 बड़े बदलाव, खरीदने से पहले जरूर जानें

Updated at : 21 Feb 2026 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
2026 Tata Punch EV Facelift

2026 Tata Punch EV Facelift

2026 की Tata Punch EV फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹6.49 लाख रखी गई है. कंपनी ने इसमें BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) का ऑप्शन भी दिया है. नई Punch EV में डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कई अहम बदलाव देखने को मिलते हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा अपडेटेड हो गई है.

विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी Tata Punch EV facelift लॉन्च कर दी है. हाल ही में कंपनी ने Punch का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया था, और अब उसका इलेक्ट्रिक अवतार भी बाजार में आ गया है. कीमत की बात करें तो अपडेटेड Punch EV की शुरुआती कीमत ₹6.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं, अगर कस्टमर BaaS (Battery as a Service) ऑप्शन चुनते हैं, तो उन्हें ₹2.60 प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज देना होगा. बिना BaaS के यह 2026 Punch EV facelift ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. इस बीच, आइए जानते हैं कि फेसलिफ्ट के बाद टाटा पंच EV में आखिर कौन-कौन से 5 बदलाव किए गए हैं.

डिजाइन में हुए बदलाव 

अगर आप 2026 टाटा पंच EV फेसलिफ्ट को देखें, तो इसके डिजाइन में कई ताज़ा बदलाव नजर आते हैं. सबसे पहले फ्रंट की बात करें, तो अब कार का फ्रंट फेसिया पहले से ज्यादा क्लीन और स्मूद दिखता है. कंपनी ने पहले वाला ब्लैक स्ट्रिप हटाकर उसकी जगह बॉडी कलर का क्लोज्ड-ऑफ पैनल दे दिया है.

हेडलैंप की पोजिशनिंग में भी बदलाव किया गया है और अब LED DRLs कनेक्टेड स्टाइल में दिखते हैं. बंपर को भी हल्का सा अपडेट किया गया है. कुल मिलाकर, सामने से पंच EV अब टाटा की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों जैसे Nexon EV और Harrier EV के डिजाइन के साथ ज्यादा मेल खाती है.

साइड प्रोफाइल में नई एयरो-ऑप्टिमाइज्ड 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. वहीं पीछे की तरफ नई कनेक्टेड स्ट्रिप वाली टेललाइट्स कार में और ज्यादा स्टाइल और जिंग जोड़ देती हैं.

नए कलर ऑप्शन हुए ऐड 

2026 Tata Punch EV facelift अब नए कलर ऑप्शन्स के साथ आई है. पहले वाले मॉडल में Empowered Oxide (ब्लैक रूफ), Seaweed (ब्लैक रूफ), Daytona Grey (ब्लैक रूफ), Fearless Red (ब्लैक रूफ), Pristine White (ब्लैक रूफ), Supernova Copper (ब्लैक रूफ) और Pure Grey (ब्लैक रूफ) जैसे कलर मिलते थे. अब फेसलिफ्ट वर्जन में Fearless Yellow, Bengal Rouge और Carame शेड्स जोड़ दिए हैं.

कितना बदला इंटीरियर?

अगर इंटीरियर की बात करें तो Punch EV में कुछ अच्छे अपडेट किए गए हैं. अब इसमें पतले बेजल वाला नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. साथ ही 7.0-इंच का पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है. Punch फेसलिफ्ट की तरह ही Punch EV फेसलिफ्ट में नया ड्यूल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील आता है, जिस पर इल्यूमिनेटेड ब्रांड लोगो दिया गया है.

अपडेटेड सेंटर कंसोल में अब टच-बेस्ड कंट्रोल्स और रोटरी डायल्स मिलते हैं. वहीं डैशबोर्ड के ड्यूल-टोन शेड्स और लेदरेट अपहोल्स्ट्री के कारण केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और अपमार्केट महसूस होता है.

कौन-कौन से फीचर्स आएं?

2026 टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में इस बार कई नए और काम के फीचर्स जोड़े गए हैं. अब इसमें टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल पैनल मिलता है. इससे एसी कंट्रोल करना और आसान हो जाता है. इसके अलावा कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रिजन के लिए पैडल शिफ्टर्स, ऑटो-डिमिंग IRVM और 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा जैसे कई शानदार अपग्रेड भी दिए गए हैं.

पावरस्ट्रेन और परफॉरमेंस हुए अपग्रेड

कंपनी ने इसमें दो नए बैटरी पैक ऑप्शन दिए हैं. पहला 30 kWh और दूसरा 40 kWh. यह पुराने मॉडल के 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक से बड़े हैं. अगर रेंज की बात करें तो पुराने पंच EV में बैटरी के हिसाब से 315 km से 421km तक की रेंज मिलती थी. वहीं नए पंच EV में यह बढ़कर करीब 335km से 468km तक पहुंच गई है. यानी साफ है कि नया मॉडल ज्यादा लंबी दूरी तय करने में सक्षम होगा.

यह भी पढ़ें: कौन सा Nissan Gravite आपके लिए सही? जानिए वेरिएंट-वाइज फीचर्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola