Tata Sky यूजर्स 2 महीने तक मुफ्त में देख सकेंगे टीवी, जानें पूरा Offer

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Apr 2020 8:47 PM

विज्ञापन

Tata Sky CashBack Offer : भारत की शीर्ष डीटीएच कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) ने अपने ग्राहकों के लिए 'टाटा स्काई कैशबैक ऑफर' पेश किया है. इस ऑफर के तहत यूजर्स मुफ्त में दो महीने तक टीवी देख सकेंगे.

विज्ञापन

Tata Sky CashBack Offer : भारत की शीर्ष डीटीएच कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) ने अपने ग्राहकों के लिए ‘टाटा स्काई कैशबैक ऑफर’ पेश किया है. इस ऑफर के तहत यूजर्स मुफ्त में दो महीने तक टीवी देख सकेंगे.

Also Read: लॉकडाउन में बिना रिचार्ज के भी 7 दिन देख सकेंगे टीवी, जानें कैसे

कंपनी का कहना है कि इस ऑफर का लाभ कुछ चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकते हैं. इसके लिए उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा. टाटा स्काई के इस ऑफर के बारे में आइए जानते हैं विस्तार में-

Also Read: Lockdown में Tata Sky, Dish TV, Airtel DTH पर ये सर्विसेस Free

कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर का फायदा उन यूजर्स को मिलेगा, जो सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से रिचार्ज का भुगतान करते हैं. इस ऑफर के तहत कंपनी यूजर के अकाउंट में रिचार्ज के 2 दिन बाद पहले महीने का कैशबैक और एक सप्ताह बाद दूसरे महीने का कैशबैक क्रेडिट करेगी. यह ऑफर 30 जून 2020 तक चलेगा.

Also Read: अब आप 160 रुपये में पूरे महीने देख सकेंगे फ्री टू एयर चैनल, ट्राई ने टीवी के लिए पेश किया नया टैरिफ

यूजर्स इस ऑफर की जानकारी कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर पा सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को प्लान सेक्शन पर जाकर छोटा रिचार्ज अमाउंट एंटर करना होगा और इसके बाद एक पॉप-अप के जरिये उन्हें 12 महीने की रिचार्ज कीमत के साथ ऑफर की जानकारी मिल जाएगी.

Also Read: Tata Sky Binge : Rs 249 में बिना सेट टॉप बॉक्स के देखें चैनल्स

बता दें कि टाटा स्काई ने इस ऑफर के साथ कुछ शर्तें भी रखी हैं. जिन यूजर्स के पास पहले से एक साल के प्लान का सब्सक्रिप्शन है, उन्हें टाटा स्काई कैशबैक ऑफर नहीं दिया जाएगा. साथ ही, कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ मौजूदा यूजर्स ही उठा सकेंगे.

Also Read: Lockdown में Tata Sky, Dish TV, Airtel DTH पर ये सर्विसेस Free

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola