ePaper

नए कलर ऑप्शन में लॉन्च होगी Tata Punch EV, मिलेगा स्टाइलिश अपग्रेड

Updated at : 12 Feb 2026 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
Tata Punch EV Facelift

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट/ फोटो- ऑफिशियल टाटा मोटर्स

अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Tata Motors की आने वाली Tata Punch EV फेसलिफ्ट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. कंपनी इस नये मॉडल को दो नये कलर ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है, जो इसे और प्रीमियम लुक देंगे.

विज्ञापन

इंडियन ऑटो मार्केट में अब इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी बीच Tata Motors अपनी पॉपुलर माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV Punch EV के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने जा रही है. टाटा की नयी EV मार्केट में 20 फरवरी को एंट्री लेने वाली है. वहीं, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके दो नए कलर ऑप्शन का खुलासा कर दिया है. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

नए कलर ऑप्शन से मिलेगा फ्रेश लुक

नई Punch EV फेसलिफ्ट में दो नए कलर येलो शेड और कॉपर शेड ऑप्शन शामिल किए गए हैं. कॉपर शेड काफी हद तक Tata Safari के Supernova Copper जैसा बताया जा रहा है, जो पहले से ही ग्राहकों के बीच पॉपुलर है. Tata Motors अपने पोर्टफोलियो में पहले भी अलग-अलग येलो शेड दे चुका है, जैसे Tata Harrier और Tata Tiago EV में. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि Punch EV में कौन-सा नया टोन देखने को मिलेगा. ये नए रंग इस इलेक्ट्रिक SUV को और ज्यादा प्रीमियम और अट्रैक्टिव बना सकते हैं.

डिजाइन और फीचर्स में हल्के बदलाव

कलर के अलावा, Punch EV फेसलिफ्ट में कुछ हल्के डिजाइन अपडेट भी किए जा सकते हैं. इसमें नया फ्रंट बंपर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड टेल लैंप्स शामिल हो सकते हैं, जो हाल ही में अपडेटेड ICE Punch से इंस्पायर्ड होंगे. केबिन में भी कुछ नए फीचर्स और छोटे सुधार देखने को मिल सकते हैं, जिससे कार का इंटीरियर और मॉडर्न लगेगा.

बैटरी और रेंज पहले जैसी

मैकेनिकल तौर पर, Punch EV में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. यह पहले की तरह 25kWh और 35kWh बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ ही आएगी. छोटी बैटरी के साथ लगभग 315 किलोमीटर और बड़ी बैटरी के साथ करीब 421 किलोमीटर रेंज मिलेगी. यानी परफॉर्मेंस वही रहेगा, लेकिन लुक और फीचर्स में नया अंदाज देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: नया लुक, ज्यादा बोल्ड स्टाइल, लॉन्च से पहले सामने आई Tata Punch EV Facelift की पहली झलक

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola