नया लुक, ज्यादा बोल्ड स्टाइल, लॉन्च से पहले सामने आई Tata Punch EV Facelift की पहली झलक

टाटा पंच ईवी
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक माइक्रो Tata Punch EV को नए फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च करने जा रही है. 20 फरवरी को होने वाली लॉन्च से पहले इसका अपडेटेड डिजाइन सामने आ चुका है. नया फ्रंट लुक, एयरो अलॉय व्हील्स, रियर लाइटबार और आकर्षक रंग इसे पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम बनाते हैं.
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी Tata Punch EV अब नए Facelift अवतार में लौटने के लिए तैयार है. टाटा मोटर्स ने इसकी फेसलिफ्ट वर्जन की पहली झलक लॉन्च से पहले ही दिखा दी है. 20 फरवरी को होने वाली लॉन्चिंग से पहले ही यह साफ है कि कंपनी अपनी इस सफल इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV को और ज्यादा स्टाइलिश और फ्रेश लुक देने वाली है.
Tata Punch EV Facelift में क्या है नया?
नई Tata Punch EV Facelift अब पहले से ज्यादा बोल्ड और आकर्षक नजर आएगी. इसके हेडलैम्प्स वर्टिकल स्टाइल में ही हैं, लेकिन साइज बड़ा और डिजाइन ज्यादा शार्प कर दिया गया है. LED DRLs और फ्रंट में दिया गया चार्जिंग पोर्ट पहले की तरह बरकरार है. वहीं, बम्पर के निचले हिस्से में वर्टिकल स्लैट्स वाली नई ग्रिल और सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट इसे दमदार SUV लुक देती है.
साइड प्रोफाइल और नए व्हील्स
साइड से देखने पर कार का सिलुएट काफी हद तक पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें नए एयरो-डिजाइन अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं. ये व्हील्स न सिर्फ लुक को फ्रेश बनाते हैं, बल्कि कार को थोड़ा ज्यादा प्रीमियम फील भी देते हैं.
रियर डिजाइन में बदलाव
पीछे की तरफ Punch EV Facelift में हल्का बदला हुआ बम्पर देखने को मिल सकता है. इसके साथ नई LED टेललाइट्स दी जाएंगी, जिनमें अब एक स्टाइलिश लाइटबार शामिल होगा, जो हाल ही में लॉन्च हुई Punch Facelift से इंस्पायर्ड है.
नए रंगों का तड़का
नई Punch EV को नियोन येलो कलर और ब्लैक रूफ के साथ पेश किया गया है, जो इसे काफी यूनीक लुक देता है. उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के समय कंपनी इसमें और भी आकर्षक कलर ऑप्शन्स जोड़ेगी.
इंटीरियर में क्या हो सकता है नया?
कार के केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और थोड़ा बदला हुआ डैशबोर्ड मिल सकता है. हालांकि, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को पहले की तरह ही रखा जा सकता है.
फीचर्स: पहले से ही दमदार पैकेज
फीचर्स के मामले में Punch EV पहले से ही काफी मजबूत है. फेसलिफ्ट वर्ज़न में भी ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट, ऑटो-डिमिंग IRVM, वेंटिलेटेड सीट्स, रियर AC वेंट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: MG Majestor से Maruti e Vitara तक, फरवरी में हर सेगमेंट में आएंगे नए कार ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




