New Year में महंगी हो जाएंगी Tata Motors, Ducati की गाड़ियां
Published by : Agency Updated At : 11 Dec 2021 8:21 PM
टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को दूर करने के लिए जनवरी से अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी. डुकाटी ने भी कहा कि वह अगले महीने से वाहनों के दाम बढ़ाएगी.
New Year 2022: टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को दूर करने के लिए जनवरी से अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी. महंगी मोटरसाइकिल बनाने वाली डुकाटी ने भी कहा कि वह अगले महीने से वाहनों के दाम बढ़ाएगी.
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई (पीवीबीयू) के अध्यक्ष शैलेष चंद्र ने कहा, कच्चा माल, सामान समेत अन्य वस्तुओं की लागत लगातार बढ़ रही है. कंपनी को बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए जनवरी 2022 से यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ानी पड़ रही है.
कीमतों में कितनी वृद्धि की जाएगी, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई. दूसरी ओर, डुकाटी ने कहा कि मोटरसाइकिल के सभी प्रकार के मॉडल की कीमतें एक जनवरी 2022 से बढ़ायी जाएंगी. उसने कहा कि संशोधित कीमतें सभी मॉडल पर लागू होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










