स्कोडा कुशाक का फेसलिफ्ट एडिशन आया सामने, देखिए पुराने वेरिएंट्स से कितने बढ़कर मिले हैं फीचर्स?
Published by : Shivani Shah Updated At : 20 Jan 2026 1:47 PM
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट
स्कोडा ने आज अपनी पॉपुलर SUV Skoda Kushaq Facelift को पेश कर दिया है. नये अवतार में आया ये मॉडल पहले से ज्यादा स्टाइलिश, मॉडर्न फीचर्स और दमदार सेफ्टी फीचर्स ऑफर करेगा. इसमें 8 कलर ऑप्शन दिए गए हैं. जानिए डिजाइन और फीचर्स डिटेल्स.
Skoda Kushaq facelift: Skoda ने अपनी पॉपुलर मिडसाइज SUV Kushaq के facelift वर्जन को रिवील कर दिया है. नए अवतार में Kushaq पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक, प्रीमियम इंटीरियर और कई नए कम्फर्ट फीचर्स के साथ आया है. इसके अलावा, इसमें कुछ जरूरी अपडेट्स और एक नया पावरट्रेन ऑप्शन भी जोड़ा गया है. मॉडल के एक्सटीरियर डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न हो गया है.
लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग शुरू
कंपनी ने इस मॉडल की कीमत का ऐलान अभी नहीं किया है, लेकिन इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है. भारत में कंपनी अपने इस नये मॉडल को मार्च में लॉन्च करने वाली है, उसी दौरान कीमतों का ऐलान किया जाएगा.
मिलेंगे 8 कलर ऑप्शन
स्कोडा अपने नये मॉडल कुशाक फेसलिफ्ट को 8 कलर ऑप्शन कैंडी व्हाइट, ब्रिलियंट सिल्वर, डीप ब्लैक, लावा ब्लू, कार्बन स्टील, शिमला ग्रीन, स्टील ग्रे और चेरी रेड ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है. इसके साथ ही Skoda ने Kushaq Facelift को Monte Carlo वेरिएंट में भी पेश किया है, जिसे लॉन्च के साथ ही उपलब्ध कराया गया है. इस खास वेरिएंट में Monte Carlo बैजिंग, रेड स्ट्राइप्स वाली ग्रिल, कुछ एक्सटीरियर पार्ट्स पर ब्लैक-आउट फिनिश और ड्यूल-टोन पेंट स्कीम दी गई है.
डिजाइन
डिजाइन के मामले में, फेसलिफ्टेड Skoda Kushaq पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम है. इसके फ्रंट में पूरी तरह नया फेसिया दिया गया है, जिसमें नया बंपर और अपडेटेड ग्रिल शामिल है. खास बात यह है कि ग्रिल में दिए गए सेगमेंटेड LED इंसर्ट्स को Skoda की बड़ी SUV Skoda Kodiaq से इंस्पायर किया गया है, जिससे Kushaq का लुक और ज्यादा दमदार हो गया है.
इसके साथ ही नई डिजाइन वाले हेडलैम्प्स भी दिए गए हैं, जो SUV को मॉडर्न अपील देते हैं. साइड प्रोफाइल कि बात करें, तो अब इसमें नए डिजाइन के 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसके स्पोर्टी अंदाज़ को और निखारते हैं. वहीं, पीछे की तरफ फेसलिफ्टेड Kushaq में नए LED टेललैम्प्स दिए गए हैं, जिन्हें कनेक्टेड LED लाइट बार से जोड़ा गया है. इसके अलावा टेलगेट को भी नया डिजाइन दिया गया है, जिससे SUV का रियर लुक ज्यादा चौड़ा और प्रीमियम दिखाई देता है.
इंटीरियर और फीचर्स
केबिन के अंदर 2026 की Skoda Kushaq पहले से कहीं ज्यादा लग्जरी और फीचर-लोडेड हो गई है. Skoda ने इसमें सेगमेंट में पहली बार रियर सीट्स के लिए मसाज फंक्शन दिया है, जो लंबी ट्रैवलिंग को और भी आरामदायक बना देगा. सबसे खास बात तो यह है कि इस SUV में बेस वेरिएंट से ही इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलती है, जबकि टॉप वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन भी दिया गया है. इसके अलावा, केबिन में ऑल-LED लाइटिंग दी गई है, जो प्रीमियम फील को और बढ़ाती है.
फीचर्स कि बात करें, तो इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, पीछे की तरफ इल्यूमिनेटेड Skoda लेटरिंग, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, और लेदरेट सीट्स मिलती हैं. आगे की सीट्स छह-तरफा इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन के साथ आती हैं, जिससे ड्राइव और ज्यादा कंफर्टेबल हो जाती है. वहीं, इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.
इंजन और परफॉर्मेंस
Skoda Kushaq Facelift में पहले की तरह ही 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिए गए हैं. ट्रांसमिशन ऑप्शन्स कि बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक के साथ-साथ अब एक नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा.
सेफ्टी
सेफ्टी के मामले में भी कोई समझौता नहीं किया गया है. इस SUV में डिस्क ब्रेक, छह एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, TPMS, हिल होल्ड कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, रियर डिफॉगर और भी बहुत कुछ फीचर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: 6 लाख से कम में आती है Tata की यह मिनी SUV, सेफ्टी और परफॉर्मेंस लाजवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










