Samsung का 48 मेगापिक्सल वाला यह स्मार्टफोन हुआ 6000 रुपये सस्ता

Samsung Price Cut, Samsung Galaxy A50s, Galaxy A50s Specs, Galaxy A50s Price, Galaxy A50s camera: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने गैलेक्सी M21 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की थी. अब खबर है कि सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी सीरीज का एक और हैंडसेट सस्ते में बेच रहा है. यह हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी A50s है.
Samsung Price Cut, Samsung Galaxy A50s, Galaxy A50s Specs, Galaxy A50s Price, Galaxy A50s camera: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने गैलेक्सी M21 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की थी. अब खबर है कि सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी सीरीज का एक और हैंडसेट सस्ते में बेच रहा है. यह हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी A50s है.
Also Read: Price Drop: सैमसंग का यह स्मार्टफोन हुआ इतना सस्ता, जानें नयी कीमत
सैमसंग गैलेक्सी M21 और गैलेक्सी A50s स्मार्टफोन्स की नयी कीमत कंपनी की वेबसाइट पर दिखने लग गई है. बताते चलें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही GST की नयी दरों के चलते अपने सभी मॉडल्स की कीमत में बढ़ोतरी की थी. लेकिन अब एक महीने बाद ही कंपनी को इन दो मिड-बजट स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती करनी पड़ी है.
Also Read: 5000mAh बैटरी और पंच होल डिस्प्ले के साथ आया Samsung का नया बजट स्मार्टफोन
फोन की कीमत के कम होने उन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है, जो एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं. दरअसल, भारत सरकार की नयी गाइडलाइन के अनुसार, ग्रीन और ऑरेंज जोन में गैर-जरूरी सामान की बिक्री ई-कॉमर्स साइट द्वारा 4 मई से शुरू हो चुकी है. इसका मतलब है कि अब आप स्मार्टफोन भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं.
Also Read: Samsung Galaxy M21 लॉन्च : तीन रियर कैमरे और 6000mAh बैटरी के अलावा ये खूबियां हैं खास
Samsung Galaxy A50s के फीचर्स की बत करें, तो इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन Exynos 9610 प्रोसेसर और 4,000mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें 48 + 8 + 5 मेगापिक्सल सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. बस यही नहीं, यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है.
Also Read: Samsung ने बजट रेंज में लॉन्च किया ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन
Samsung Galaxy A50s की कीमत के बारे में बात करें, तो इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत कटौती से पहले 21,070 रुपये थी, वहीं 6GB + 128GB मॉडल 26,900 रुपये में उपलब्ध था. अब कटौती के बाद इस फोन के छोटे वेरिएंट को 18,599 रुपये और बड़े रैम वेरिएंट को 20,561 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह कीमत कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दर्शायी जा रही है.
Also Read: Samsung Galaxy के दो नये 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च, कीमत और खूबियां जानें
फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर Samsung Galaxy A50s के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत क्रमश: 18,570 रुपये और 20,952 रुपये में सेल किए जाएंगे. हालांकि, ऑफिशियल लिस्टिंग और ई-कॉर्मस साइट की कीमत की लिस्टिंग में थोड़ा ही फर्क है.
Also Read: Samsung लाया नया बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










