5000mAh बैटरी और पंच होल डिस्प्ले के साथ आया Samsung का नया बजट स्मार्टफोन
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Apr 2020 9:28 PM
Samsung Galaxy M11 affordable smartphone launched: सैमसंग ने गैलेक्सी सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M11 को लॉन्च कर दिया है. यह नया बजट स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी M-सीरीज लाइनअप का हिस्सा है. आपको बता दें कि Samsung ने कुछ दिनों पहले Galaxy M21 स्मार्टफोन को 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था.
Samsung Galaxy M11 affordable smartphone launched: सैमसंग ने गैलेक्सी सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M11 को लॉन्च कर दिया है. यह नया बजट स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी M-सीरीज लाइनअप का हिस्सा है. आपको बता दें कि Samsung ने कुछ दिनों पहले Galaxy M21 स्मार्टफोन को 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था.
Samsung Galaxy M11 स्मार्टफोन को Galaxy M10s के अपगग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है. इस बजट स्मार्टफोन को 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है.
Samsung Galaxy M सीरीज के इस नये स्मार्टफोन को कंपनी ने 6.4-इंच की डिस्प्ले, 1.8GHz ऑक्टा-कोर प्रॉसेसर, 3GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है. माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है.
सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, वॉयलेट और ब्लैक में पेश किया गया है. सैमसंग इस फोन में सेल्फी कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है. इसके सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल दिया गया है. फोन के बैक में तीन कैमरा सेंसर दिये गए हैं.
गैलेक्सी एम 11 स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप का प्राइमेरी कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है. इसके साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा के साथ डेप्थ सेंसर दिया गया है. Samsung Galaxy M11 स्मार्टफोन से 30fps से 1080p का वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है.
सैमसंग के इस नये हैंडसेट की के बारे में बात करें, तो यह सैमसंग Galaxy M10s की कीमत के आसपास रखी जा सकती है, जिसे भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. हालांकि इसके बारे में सैमसंग की ओर से जानकारी आनी बाकी है.
Samsung Galaxy M11 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2, Wi-Fi b/g/n at 2.4 GHz, 3.5 mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट से लैस है. इस स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर में दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










