Guerrilla 450 से गायब हुआ Yellow Ribbon कलर ऑप्शन, Royal Enfield ने चुपचाप बदला कलर लाइनअप

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450
Royal Enfield ने Guerrilla 450 के कलर लाइनअप में बदलाव करते हुए Yellow Ribbon कलर को बंद कर दिया है, जबकि Playa Black और Gold Dip भी जल्द हट सकते हैं. हालांकि बाइक के इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अब यह मॉडल कम कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी और 2026 में नए रंग आने की उम्मीद है.
Royal Enfield ने चुपचाप अपनी पॉपुलर बाइक Royal Enfield Guerrilla 450 के कलर ऑप्शन में बदलाव कर दिया है. कंपनी ने Guerrilla 450 के एक खास कलर स्कीम Yellow Ribbon को ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है. इसके साथ ही दो और कलर्स को भी जल्द बंद करने की तैयारी कंपनी कर रही है.
Yellow Ribbon कलर हुआ बंद
Royal Enfield ने Guerrilla 450 के Yellow Ribbon कलर को बंद कर दिया है. यह कलर अब कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई नहीं दे रहा है. Yellow Ribbon कलर खास तौर पर Flash वेरिएंट के साथ आता था और अपने बोल्ड लुक की वजह से काफी अलग नजर आता था. इसमें ब्लैक और येलो पैनल्स के साथ पर्पल ग्राफिक्स दिए गए थे, जो बाइक को यूथफुल और एनर्जेटिक लुक देते थे. यह कलर स्कीम खासकर यंग राइडर्स को काफी पसंद आती थी.
Playa Black और Gold Dip कलर भी हो सकते हैं बंद
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, Royal Enfield जल्द ही Playa Black और Gold Dip कलर ऑप्शन को भी बंद कर सकती है. इन दोनों कलर्स का स्टॉक कुछ डीलरशिप पर अभी मौजूद हो सकता है. ये दोनों रंग Dash वेरिएंट में अवेलेबल थे.
Playa Black (Dash वेरिएंट) ऑल-ब्लैक कलर स्कीम थी, जिसमें फेंडर और टैंक के पीछे के हिस्से पर रेड और गोल्डन ग्राफिक्स दिए गए थे. यह कलर बाइक को एलिगेंट और सिंपल लुक देता था. वहीं, Gold Dip (Dash वेरिएंट) रेड और गोल्डन डुअल-टोन कलर था. फेंडर और टैंक का अगला हिस्सा रेड फिनिश में था, जबकि पीछे का हिस्सा, साइड पैनल और टेल सेक्शन गोल्डन कलर में आता था. यह कलर दिखने में सटल लेकिन प्रीमियम फील देता था.
मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं
कलर ऑप्शन हटने के अलावा Guerrilla 450 में किसी तरह का मैकेनिकल अपडेट नहीं किया गया है. यह बाइक पहले की तरह ही 452cc के लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आती है. यह इंजन 39.4 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जो राइड के दौरान दमदार और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है. कुल मिलाकर, परफॉर्मेंस के मामले में बाइक में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह पहले जैसी ही पावरफुल बनी हुई है.
अब कम कलर ऑप्शन में मिलेगी Guerrilla 450
तीन कलर्स के हटने के बाद अब Guerrilla 450 कम कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगी. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 2026 में Guerrilla 450 के लिए नए और फ्रेश कलर ऑप्शन पेश कर सकती है.
यह भी पढ़ें: 350cc बाइक सेगमेंट में Royal Enfield Meteor 350 क्यों है इतनी पॉपुलर? जानिए बड़ी वजहें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




