Royal Enfield Classic 350 vs Honda CB350: परफॉरमेंस, फीचर्स और प्राइस की फुल कंपैरिजन
Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Feb 2026 3:09 PM
Royal Enfield Classic 350 vs Honda CB350
अगर आप 350cc सेगमेंट में Royal Enfield Classic 350 और Honda CB350 के बीच कंफ्यूज हो चुके हैं, तो टेंशन मत लीजिए. आज हम आपके लिए इन दोनों बाइक्स का सीधा कंपैरिजन लेकर आए हैं. आइए जानते हैं इंजन, परफॉरमेंस, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी बाइक आगे है.
इंडिया में 350cc रेट्रो मोटरसाइकिल सेगमेंट में पिछले कुछ समय में कई नए मॉडल्स शामिल हुए हैं. Royal Enfield की Classic 350 इस सेगमेंट की पॉपुलर बाइक्स में गिनी जाती है, वहीं Honda की CB350 H’ness भी इसी कैटेगरी का एक बढ़िया ऑप्शन है. अगर आप इन दोनों बाइक्स में से किसी एक को लेने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि फीचर्स, परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में ये कौन आगे है.
Royal Enfield Classic 350 vs Honda CB350 H’ness: इंजन और परफॉर्मेंस
Royal Enfield Classic 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है. ये इंजन 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क देता है. इस बाइक में आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स मिल जाता है.
वहीं Honda CB350 H’ness में 348.36cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक OHC इंजन मिलता है. ये करीब 5,500 rpm पर 20.8 bhp की पावर और 3,000 rpm पर 30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें भी आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.
Royal Enfield Classic 350 vs Honda CB350: साइज और वजन
Classic 350 का वजन करीब 195 किलो है. यानी यह थोड़ी भारी बाइक है. इसकी सीट हाइट 805 mm रखी गई है. इसमें आपको 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिल जाता है. वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है.
दूसरी तरफ, CB350 H’ness वजन के मामले में थोड़ी हल्की है. इसका कर्ब वेट 181 किलो है और सीट हाइट भी थोड़ा कम यानी 800 mm रखी गई है.इसमें आपको 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है. इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 166 mm है.
Royal Enfield Classic 350 vs Honda CB350: फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 चीजों को काफी सिंपल रखती है. अब इसमें LED हेडलाइट और LED इंडिकेटर्स मिलते हैं. इसके अलावा एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, USB चार्जिंग पोर्ट और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
वहीं Honda CB350 H’ness थोड़ी ज्यादा टेक्नोलॉजी वाली बाइक है. इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच मिलता है. साथ ही Honda Selectable Torque Control (यानि ट्रैक्शन कंट्रोल) भी दिया गया है. इसके अलावा Emergency Stop Signal (ESS), हैजार्ड स्विच और साइड स्टैंड इंजन इनहिबिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है और कुछ वेरिएंट्स में Honda RoadSync के साथ स्मार्टफोन वॉइस कंट्रोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है. ड्यूल-चैनल ABS दोनों में स्टैंडर्ड दिया गया है.
Royal Enfield Classic 350 vs Honda CB350: कीमत
कीमत की बात करें, तो Royal Enfield Classic 350 की शुरुआती कीमत करीब 1.82 लाख रुपये से शुरू होती है. ये प्राइस इसके अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से बदल सकती है. वहीं Honda CB350 H’ness की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.92 लाख रुपये से शुरू होती है. ये भी वेरिएंट के अनुसार ऊपर-नीचे हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Suzuki Access 125 vs Honda Activa 125: प्राइस, फीचर और परफॉरमेंस में कौन है आगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










