IPL 2023 का मजा दोगुना करेंगे Jio, Airtel, Vi के ये 3GB डेली डेटा प्लान्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2023 6:40 AM
JioCinema पर 4K क्वॉलिटी में IPL की फ्री स्ट्रीमिंग हो रही है और ऐसा माना जा रहा है कि एक पूरे आईपीएल मैच को देखने के लिए एक दिन में कम से कम 3 जीबी डेटा की जरूरत पड़ेगी. हम आपको बताते हैं जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में, जो 3 जीबी डेली डेटा ऑफरिंग के साथ आते हैं.
Reliance Jio, Airtel, Vi Plan for IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच अपने पूरे शबाब पर है. India Premiere League (IPL) क्रिकेट के दीवानों के लिए एक त्योहार की तरह है. आईपीएल के दौरान अफॉर्डेबल डेटा प्लान की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में आप Reliance Jio, Airtel और वोडाफोन आइडिया (Vi) मोबाइल ग्राहक एक दिन से लेकर एक साल तक के प्रीपेड प्लान सब्सक्राइब कर सकते हैं.
JioCinema पर 4K क्वॉलिटी में IPL की फ्री स्ट्रीमिंग हो रही है और ऐसा माना जा रहा है कि एक पूरे आईपीएल मैच को देखने के लिए एक दिन में कम से कम 3 जीबी डेटा की जरूरत पड़ेगी. हम आपको बताते हैं जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में, जो 3 जीबी डेली डेटा ऑफरिंग के साथ आते हैं.
Also Read: Jio Cinema Premium Plan: एक साथ 4 डिवाइस पर देख सकेंगे कंटेंट, जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च
रिलायंस जियो के पास 14 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है. जियो के पास 219 रुपये वाला एक प्लान है जिसमें 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. टेलीकॉम कंपनी इस प्लान में 2 जीबी अतिरिक्त डेटा भी जियो यूजर्स को मिलता है. इसका मतलब यह कि ग्राहक 219 रुपये में कुल 44 जीबी डेटा इस प्लान में इस्तेमाल कर सकते हैं. प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की भी सुविधा है. इस प्लान में हर दिन कुल 100 एसएमएस भी ऑफर किये जाते हैं. प्लान में 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है. इस प्लान में 6 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलता है. जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा है. ग्राहक हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी इस प्लान में भेज सकते हैं. इसके अलावा, यूजर्स को जियो सिनेमा और जियोटीवी का सब्सक्रिप्शन भी इस रिचार्ज पैक के साथ ऑफर करते हैं.
Vi के पास 3 जीबी डेटा हर दिन ऑफर करने वाले सबसे अफॉर्डेबल 3 जीबी डेली डेटा वाले प्लान की कीमत 359 रुपये है. इस प्लान में 3 जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है. इस पैक में 2 जीबी डेटा डिलाइट का ऑप्शन भी मिलता है, जो यूजर के डेली डेटा के खत्म होने के बाद ऐक्टिवेट हो जाता है. इसके साथ ही, यूजर्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा का फायदा इस Vi प्लान में ले सकते हैं. यह प्लान डेटा रोलओवर, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस हर दिन ऑफर करता है.
एयरटेल का 3 जीबी डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान 499 रुपये में आता है. एयरटेल प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें 3 जीबी डेटा हर दिन मिलता है. एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस हर दिन ऑफर किये जाते हैं. एयरटेल इस प्लान में 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है. इसके साथ ही Airtel Xtreme ऐप में एक चैनल चुनने का मौका भी ग्राहकों को मिलता है. इसके अलावा एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, Apollo 24×7 Circle सब्सक्रिप्शन, Fastag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री हैलो ट्यून्स जैसी सुविधाएं मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










