ePaper

PHOTO : ओला मूव ओएस 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर का 15 अगस्त को होगा पेश, जानें उसकी खासियत

Updated at : 14 Aug 2023 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTO : ओला मूव ओएस 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर का 15 अगस्त को होगा पेश, जानें उसकी खासियत

मूव ओरएस4 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ओला एस1 रेंज में नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है मूव ओएस4 के साथ एक फीचर कॉन्सर्ट मोड भी पेश किया जा सकता है. इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर की लाइटें उसके स्कूटर पर बज रहे म्यूजिक के साथ सिंक हो जाती हैं.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता स्टार्टअप ओला इलेक्ट्रिक की ओर से 15 अगस्त के मौके पर दोपहिया वाहन बाजार में मूव ओएस4 स्कूटर और इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा उठाएगी. ओला इलेक्ट्रिक ने शनिवार को घोषणा की है कि वह 15 अगस्त को मूव ओएस4 से पर्दा उठाएगी. उम्मीद है कि साल खत्म होने से पहले ग्राहकों के लिए आधिकारिक अपडेट जारी किया जा सकता है. इसके अलावा, ओला इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी एक तस्वीर को टीज किया है.

undefined
नए स्कूटर की खासियत
undefined

मूव ओरएस4 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ओला एस1 रेंज में नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है मूव ओएस4 के साथ एक फीचर कॉन्सर्ट मोड भी पेश किया जा सकता है. इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर की लाइटें उसके स्कूटर पर बज रहे म्यूजिक के साथ सिंक हो जाती हैं. उम्मीद की जा सकती है कि कॉन्सर्ट मोड में भी लाइट और म्यूजिक को कई स्कूटरों के बीच एडजस्ट किया जाएगा.

मूव ओएस4 के फीचर्स
undefined

इसके अलावा, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में और भी नए फीचर्स जोड़ सकती है. इसमें डिजिटल डिस्प्ले के लिए अलग-अलग होम स्क्रीन हैं, जो पूरी तरह से साउंड बेस्ड होगा और इसके ड्राइवर द्वारा मोड सलेक्ट करने के बाद साउंड चेंज हो जाता है. हालांकि, अभी तक ओला स्कूटरों में लाइट ऑटो और डार्क ऑप्शन के साथ तीन मूड में मिलते हैं. मूव ओएस 4.0 अपडेट की सबसे बेहतरीन फीचर्स में हाई-डेफिनिशन टचस्क्रीन डिस्प्ले शामिल है, जो स्कूटर के हैंडलबार के ऊपर लगा है. यह डिस्प्ले सवारों को जरूरी इन्फॉर्मेशन देता है. इसमें स्पीड, बैटरी लेवल और रेंज शामिल है. इसके साथ ही, इसमें इंटरटेनमेंट के लिए भी फीचर्स जोड़े गए हैं. राइडर टचस्क्रीन के फिल्में, टीवी शो और म्यूजिक वीडियो देख सकते हैं, इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं और गेम भी खेल सकते हैं.

ओला एस1 का मोडिफाई मॉडल है मूव ओएस 4
undefined

ओला इलेक्ट्रिक का एस1 स्कूटर भारत के बाजार में काफी पॉपुलर है. आकर्षक डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस की वजह से इसकी डिमांड काफी है. ओला इलेक्ट्रिक ने अभी हाल ही में एस1 स्कूटर के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया है, जिसे मूव ओएस2 के नाम से जाना जाता है. इसमें कई महत्वपूर्ण फीचर्स भी जोड़े गए हैं.

भाविश अग्रवाल ने पहले ही दे दिए थे संकेत
undefined

ओला इलेट्रिक के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने पिछले महीने से ही इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी मैप्स पर काम कर रही है. इन्हें ओला मैप्स कहा जाएगा और कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों के नेविगेशन के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है. नए मैप्स की मदद से ओला इलेक्ट्रिक एथर ट्रिप प्लानर जैसी एक फीचर पेश कर सकती है, जो राइडर को जर्नी प्लान करने में मदद कर सकता है.

इलेक्ट्रिक बाइक भी पेश करेगी ओला
undefined

आपको बता दें कि ओला 15 अगस्त को मूव ओएस 4 से पर्दा उठाने के साथ ही एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भी पेश कर सकती है. ओला की यह मोटरसाइकिल बड़े फ्यूल टैंक के साथ काफी स्पोर्टी दिखाई देती है. इसका डिजाइन केटीएम आरसी सीरीज जैसा दिखाई देता है. हालांकि, उम्मीद यह की जा रही है कि यह भी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में ही होगी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola