Oppo A92s लॉन्च : डुअल सेल्फी, क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के अलावा ये खूबियां हैं खास

Oppo A92s Smartphone Launch: Oppo A92s स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. इसमें डुअल होल-पंच डिस्प्ले, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही, इसके रियर में क्वॉड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इस हैंडसेट की बिक्री 29 अप्रैल से चीन में शुरू की जाएगी.
Oppo A92s Smartphone Launch: Oppo A92s स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. इसमें डुअल होल-पंच डिस्प्ले, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही, इसके रियर में क्वॉड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इस हैंडसेट की बिक्री 29 अप्रैल से चीन में शुरू होगी.
Also Read: Vivo V19 लॉन्च : ड्यूल सेल्फी और क्वॉड रियर कैमरा के अलावा ये खूबियां हैं खास
Oppo A92s की कीमत चीन में CNY 2,199 (लगभग 23,700 रुपये) रखी गई है. यह कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 27,000 रुपये) है. यह फोन ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
Also Read: Vivo S5 स्मार्टफोन लॉन्च : क्वॉड रियर कैमरे के अलावा ये खूबियां भी हैं खास
Oppo A92s के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ 8GB तक रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है. A92s के क्वॉड कैमरा सेटअप में 48MP Sony IMX586 सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर शामिल हैं. फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Also Read: Samsung Galaxy A31 लॉन्च : 5000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी कैमरा के अलावा ये खूबियां भी खास
Oppo A92s की बैटरी 4,000mAh की है और इसके लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और 5G का सपोर्ट मौजूद है. इस स्मार्टफोन के साइड में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन का भी काम करेगा.
Also Read: Samsung Galaxy M21 लॉन्च : तीन रियर कैमरे और 6000mAh बैटरी के अलावा ये खूबियां हैं खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










