ePaper

8GB रैम और 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ Oppo A77s स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Updated at : 07 Oct 2022 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
8GB रैम और 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ Oppo A77s स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo ने भारत में अपने नये A77 बजट सेगमेंट स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं तो बता दें इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

Oppo A77s: Oppo ने हाल ही में अपने लेटेस्ट बजट सेगमेंट A77s स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. बता दें इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले महीने ही लॉन्च किया था लेकिन, अब इस स्मार्टफोन को बिलकुल नये हार्डवेयर पैक के साथ मार्केट में उतरा गया है. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो स्टोरी को पूरा पढ़ें क्योंकि इस स्टोरी में हमने आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी देने की कोशिश की है.

Oppo A77s Features and Specifications 

इस स्मार्टफोन के स्पेक्स पर अगर नजर डालें तो इसमें कंपनी ने 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है. ये एक LCD पैनल है. यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में Snapdragon 680 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. ये एक अच्छा चिपसेट है और आपके रोजाना के सभी काम आसानी से हैंडल कर सकता है. Oppo A77s में आपको 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और मैक्रो कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है.

Oppo A77s एक 4G स्मार्टफोन है और आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आता है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है और यह 33W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. Oppo A77s में मिलने वाले कुछ अन्य फीचर्स की अगर बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm जैक और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं.

Also Read: 200MP कैमरा और सुपरफास्ट चार्जर के साथ आया Xiaomi का स्मार्टफोन, यहां देखें कीमत और खूबियों की डीटेल
Oppo A77s Price 

Oppo ने इस स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपये रखी है. आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन की बिक्री आज से शुरू की जाएगी और शुरूआती दौर में कंपनी ने बायर्स को इस स्मार्टफोन की खरीद पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत तक की छूट देने की भी बात कही है. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तब भी आपको कंपनी के तरफ से कई तरह के ऑफर्स दिए जाने वाले हैं.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola