Patrol जैसा लुक, हाइब्रिड इंजन और प्रीमियम फीचर्स, आज लॉन्च होगी Nissan Tekton

Updated:
विज्ञापन

Nissan Tekton / Image: Nissan

Nissan Tekton आज लॉन्च होने वाला है. Patrol से इंस्पायर्ड डिजाइन वाली इस मिड-साइज SUV में हाइब्रिड इंजन, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Renault Duster जैसी SUVs से होगा.

विज्ञापन

अगर आप नई मिड-साइज SUV खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है. Nissan अपनी नई Nissan Tekton SUV को आज भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसे Baby Patrol का नाम दिया है. क्योंकि, क्योंकि इसका दमदार डिजाइन काफी हद तक फ्लैगशिप Nissan Patrol से इंस्पायर्ड है. हाइब्रिड इंजन और प्रीमियम फीचर्स से लैस यह SUV लॉन्च से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है. ऐसे में भारतीय बाजार में इसकी एंट्री Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी बेस्टसेलिंग SUVs के लिए नई चुनौती बन सकती है. आइए जानते हैं लॉन्च से पहले Nissan Tekton में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

डिजाइन में मिलेगा Patrol जैसा लुक

Nissan Tekton का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकता है. SUV में सामने की ओर बड़ा फ्रंट ग्रिल मिलेगा, जिसके बीच में लाल रंग की हॉरिजॉन्टल स्ट्रिप और बीच में इल्यूमिनेटेड Nissan लोगो दिया जाएगा. इसके अलावा इसमें फुल-विड्थ LED DRL, L-शेप हेडलैंप, मस्क्युलर बोनट, बड़ा एयर स्कूप और Tekton बैजिंग देखने को मिल सकती है. रियर में रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, ढलान वाला रियर ग्लास, C-शेप कनेक्टेड LED टेललाइट्स और बड़ा बंपर दिया जा सकता है. साइज के मामले में नई Tekton, Renault Duster के बराबर हो सकती है. इसकी लंबाई 4,345mm, चौड़ाई 1,815mm, ऊंचाई 1,703mm और व्हीलबेस 2,657mm होने की उम्मीद है.

मिल सकते हैं Renault Duster वाले इंजन ऑप्शन

Nissan Tekton में Renault Duster वाले इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं. ऐसे में-

  • 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 100PS की पावर और 160Nm टॉर्क देगा. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है.
  • 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 163PS की पावर और 280Nm टॉर्क जेनरेट करेगा. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है.
  • 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. यह सेटअप करीब 160hp की संयुक्त पावर देने में सक्षम हो सकता है.

मिल सकते हैं ये प्रीमियम फीचर्स

नई Nissan Tekton में कई एडवांस्ड फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इनमें-

  • 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • वायरलेस फोन चार्जर
  • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • पावर्ड टेलगेट
  • 6-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • 48 कलर एम्बिएंट लाइटिंग
  • कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट
  • मल्टीपल ड्राइव मोड्स शामिल हैं.

अगर Nissan Tekton को प्रतिस्पर्धी कीमत और इन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाता है, तो यह भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे पॉपुलर SUVs के लिए मजबूत चुनौती बन सकती है.

ये भी पढ़ें: जुलाई में लॉन्च होंगी एक से बढ़कर एक कारें, नई Brezza से Kwid Facelift तक, देखें पूरी लिस्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola