कल लॉन्च होने जा रहा Volkswagen Tayron का न्यू वेरिएंट, जानें इसमें क्या होगा खास?

Volkswagen Tayron (Image Credit: Volkswagen)
Volkswagen Tayron का नया वेरिएंट जल्द ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में दस्तक देने वाला है. इस नए मॉडल में क्या खास फीचर्स और डिजाइन अपडेट्स होंगे, आइए इसके बारे में जानते हैं.
देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen की तरफ से कई सेगमेंट में गाड़ियों की सेल की जाती है. कंपनी की ओर से प्रीमियम SUV सेगमेंट में Volkswagen Tayron को भी बाजारों में कस्टमर्स को ऑफर किया जाता है. अब इस एसयूवी के न्यू वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. अब ऐसे में आपके मन में यह सवाल उठ सकता है कि इसमें खास क्या मिलेगा. क्या कीमत हो सकती है. चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.
Volkswagen Tayron न्यू वेरिएंट में होगा लॉन्च
Volkswagen की तरफ से टेरॉन SUV को इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में R-लाइन के साथ पेश किया जाता है. इस एसयूवी के नए वेरिएंट को ऑफीशियल तौर पर मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है.
Volkswagen Tayron की खासियत क्या होगी?
कंपनी की ओर से कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया गया था. इस टीजर में न्यू वेरिएंट की एक झलक देखने को मिली थी. हालांकि, यह क्लियर नहीं हो पाया था इसमें कौन-से फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसकी संभावना है कि इसे R-लाइन के नीचे पोजीशन किया जाएगा. ऐसे में इसमें वो फीचर्स देखने को नहीं मिलेंगे, जो आर-लाइन में देखने को मिलते हैं.
Tayron के बाहरी डिजाइन में बदलाव
सामने से देखने पर कम स्पेसिफिकेशन वाले Volkswagen Tayron में वही हेडलाइट लेआउट नजर आता है, जो टायरोन आर-लाइन में देखा गया है. इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स, एक कनेक्टेड लाइटबार और बीच में एक लाइटिंग वाला फॉक्सवैगन लोगो दिया गया है. हालांकि, टीजर में ग्रिल और फ्रंट बंपर पूरी तरह नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन उम्मीद है कि ये हिस्से स्पोर्टी आर-लाइन वर्जन की तुलना में ज्यादा सिंपल होंगे.
इसके अलावा साइड प्रोफाइल से नए अलॉय व्हील्स डिजाइन का पता चलता है. हालांकि, इसका साइज क्या होगा इसकी पुष्टि कंपनी ने नहीं की है. जानकारी के लिए आपको बात दें कि Terron R-Line 19 इंच व्हील्स के साथ आती है. SUV में ग्लॉस ब्लैक व्हील आर्च और रुफ सेल भी हैं, जो कम सपेक्स वाली होने के बावजूद प्रीमियम लुक को बरकरार रखती है.
केबिन और फीचर्स में भी बदलाव
अंदर से कम सपेक्स वाले टैरोन में डुअल टोन सीट अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है, जो आर-लाइन सेगमेंट का एक बदलाव हो सकता है. डैशबोर्ड का लेआउट स्पोर्टी ट्रिम में देखे गए फ्री स्टैन्डिंग-टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले को बनाए रखती है. इसके अलावा ब्लू एमबीएंट लाइटिंग, मेटल पैनल और पैनोरोमिक सनरुफ शामिल हैं.
Volkswagen Tayron का इंजन कैसा होगा?
मैकेनिकली रूप से देखें, तो इस न्यू वेरिएंट में टायरोन आर-लाइन के जैसा 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. यह इंजन 204 हॉर्सपावर और 320 NM टॉर्क जेनरेट करने का पावर रख सकता है. इसमें 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होने की संभावना है. ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए इसके चारों पहियों को पावर मिलेगी.
ये भी पढ़ें: 3.70 लाख की Alto K10 या 4.53 लाख की Kwid? जानें किस कार पर पैसा लगाना फायदे का सौदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










