नये लुक और बोल्ड डिजाइन के साथ कल आ रही 2026 Kia Seltos, लॉन्च से पहले जानिए सबकुछ

Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Jan 2026 1:54 PM

विज्ञापन

2026 किआ सेलटोस

2026 Kia Seltos Launhing Tomorrow: 2 जनवरी को Kia India भारत में अपनी मोस्ट-पॉपुलर SUV Kia Seltos लॉन्च करने वाली है. हालांकि, इस मॉडल को लॉन्च करने से पहले ही कंपनी ने इसकी बुकिंग 11 दिसंबर से ही शुरू कर दी थी. ऐसे में कल अब कंपनी इस मॉडल की कीमतों का खुलासा करने वाली है. जानिए लॉन्च से पहले सब कुछ.

विज्ञापन

2026 Kia Seltos Launhing Tomorrow: नया साल इंडियन ऑटो मार्केट के लिए धमाकेदार होने वाला है. क्योंकि, Kia India की मोस्ट-पॉपुलर SUV Kia Seltos कल यानी 2 जनवरी को एक बिल्कुल नये अवतार में इंडियन ऑटो मार्केट में दस्तक देने जा रही है. साल 2026 की यह पहली कार लॉन्च होगी, जिसके जरिए किआ भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है. बता दें नई जनरेशन किआ सेल्टोस पहले ही 10 दिसंबर को भारत में शोकेस हो चुकी है, जिसमें इसके डिजाइन, फीचर्स और केबिन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं. वहीं, इसकी बुकिंग भी 11 दिसंबर 2025 से ही कंपनी ने शुरू कर दी थी. अब 2 जनवरी को कंपनी इस SUV की कीमतों का ऐलान करने वाली है. ऐसे में लॉन्च से पहले जानते हैं इसमें क्या बदलाव होने वाला है.

2026 Kia Seltos: नया लुक, ज्यादा बोल्ड अंदाज

2026 किआ सेल्टोस को इस बार पूरी तरह नये और दमदार डिजाइन अप्रोच के साथ पेश किया गया है. SUV का फ्रंट प्रोफाइल अब पहले से कहीं ज्यादा अग्रेसिव और मॉडर्न नजर आता है. नई LED DRL सिग्नेचर, वर्टिकल पोजिशन में लगे LED हेडलैंप्स और पूरी तरह रिडिजाइन की गई रेडिएटर ग्रिल इसे एक स्ट्रॉन्ग रोड प्रेजेंस देते हैं. इसके अलावा, नए डिजाइन वाले बंपर्स, फ्रेश स्टाइल के अलॉय व्हील्स और पूरी तरह बदले हुए LED टेललैंप्स मिलकर सेल्टोस को पहले से ज्यादा मस्क्युलर और प्रीमियम SUV लुक देते हैं. इस SUV में पहली बार नये मोटराइज्ड फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स दिए गए हैं, जो इस मॉडल के डिजाइन में चार चांद लगाने का काम करते हैं. यह फीचर न सिर्फ सेल्टोस को फ्यूचरिस्टिक बनाता है, बल्कि इसके प्रीमियम अपील को भी अगले लेवल पर ले जाता है.

2026 Kia Seltos: साइज में बड़ी, रोड पर ज्यादा दमदार

2026 किआ सेल्टोस अब सिर्फ लुक्स में ही नहीं, बल्कि डायमेंशन्स के मामले में भी पहले से बड़ी और ज्यादा चौड़ी हो गई है. नई जनरेशन सेल्टोस की लंबाई में 95 मिमी का इजाफा किया गया है, जबकि यह अब 30 मिमी ज्यादा चौड़ी हो गई है. SUV का व्हीलबेस भी 80 मिमी तक बढ़ाया गया है, जिससे केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस और बेहतर कम्फर्ट मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही, नई सेल्टोस में पुराने मॉडल के मुकाबले 14 लीटर ज्यादा बूट स्पेस भी दिया गया है, जो लंबी यात्राओं के लिए इसे और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है.

ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो नई सेल्टोस अब 10 मिमी ज्यादा ऊंची हो गई है और इसका कुल ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिमी है. इससे खराब सड़कों और स्पीड ब्रेकर्स पर ड्राइव करना पहले से ज्यादा आसान और भरोसेमंद होगा.

2026 Kia Seltos: केबिन में बढ़ा डिजिटल तड़का

2026 किआ सेल्टोस का केबिन अब पहले से कहीं ज्यादा डिजिटल और प्रीमियम हो गया है. नई जेनरेशन सेल्टोस में कंपनी ने एन्हांस्ड डिजिटल सरफेस का इस्तेमाल किया है, जो SUV के टेक-कोशेंट को एक नये लेवल पर ले जाता है. सबसे बड़ा बदलाव है इसका नया 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो पुराने मॉडल के 10.25-इंच स्क्रीन को रिप्लेस करता है. बड़ी स्क्रीन न सिर्फ बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस देती है, बल्कि यूजर इंटरफेस को भी ज्यादा स्मूद और मॉडर्न बनाती है. इसके साथ ही नई सेल्टोस में 12.3-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जिससे ड्राइविंग के दौरान सभी जरूरी जानकारियां एक नजर में सामने आ जाती हैं. इतना ही नहीं, सेंटर कंसोल पर दिया गया 5.0-इंच का अलग टचस्क्रीन पैनल अब क्लाइमेट कंट्रोल के लिए मौजूद है, जिससे AC और केबिन सेटिंग्स को कंट्रोल करना पहले से ज्यादा आसान और हाई-टेक हो गया है.

2026 Kia Seltos: क्या हो सकती है कीमत?

ऐसे तो किआ सेल्टोस की कीमत का खुलासा कंपनी कल 2 जनवरी को ही करने वाली है. लेकिन कीमत को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आए हैं, जिनके मुताबिक इस मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.79 लाख से 19.81 लाख रुपये हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Top 5 Cars in 2025: इलेक्ट्रिक से लेकर SUV तक, इस साल इन गाड़ियों ने मचाया तहलका

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola