Maruti Car Discount Offer: फेस्टिव सीजन में मारुति कारों पर ऑफर्स की बारिश, देखें किस मॉडल पर कितना फायदा

Updated:
विज्ञापन
Maruti Car Discount Offer: फेस्टिव सीजन में मारुति कारों पर ऑफर्स की बारिश, देखें किस मॉडल पर कितना फायदा

Maruti Suzuki Navratri Durga Puja Dussehra Festive Offers: मारुति सुजुकी अपने कई मॉडल्स पर दमदार ऑफर्स पेश कर रही हैं. कारों की कीमतों और उन पर मिल रहे ऑफर्स पर आइए डालें एक नजर-

विज्ञापन

Maruti Car Navratri Durga Puja Dussehra Festive Offers: दशहरा के अवसर पर नयी वस्तु की खरीद शुभ मानी जाती है. अगर आप भी नवरात्रि में नयी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि देश की टॉप पैसेंजर कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने कई मॉडल्स पर दमदार ऑफर्स पेश कर रही है. कारों की कीमतों और उन पर मिल रहे ऑफर्स पर आइए डालें एक नजर-

Maruti Suzuki Alto की शुरुआती कीमत 3.39 लाख रुपये है. इस पर कंपनी 18,000 रुपये तक के ऑफर्स दे रही है. Maruti Suzuki S-Presso की एक्स-शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपये से शुरू होती है और इस पर कंपनी 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है. Maruti Suzuki Celerio की शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है और इस पर 50,000 रुपये तक की छूट है. Maruti Suzuki Eeco की कीमत 4,63,200 रुपये से शुरू होती है और कंपनी इसपर 20,000 रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है.

Also Read: Maruti Grand Vitara: हाइब्रिड इंजन और जबरदस्त माइलेज के साथ आयी मारुति की सबसे स्पेशल SUV

इसी तरह, Maruti Suzuki Ignis की शुरुआती कीमत 5.35 लाख रुपये है और इस पर 48,000 रुपये तक की छूट है. Maruti Suzuki WagonR की शुरुआती कीमत 5,44,500 लाख रुपये है और इस पर 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. Maruti Suzuki Swift की कीमत 5,91,900 रुपये से शुरू होती है और कंपनी इस पर 40,000 रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है.

Maruti Suzuki Dzire की शुरुआती कीमत 6.24 लाख रुपये है और इस पर कंपनी 15,000 रुपये तक की छूट दे रही है. Maruti Suzuki Ciaz की कीमत 8,99,500 रुपये से शुरू होती है और कंपनी इस पर 30,000 रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है. Maruti Suzuki S Cross की बात करें, तो इसकी कीमत 12.92 लाख रुपये से शुरू होती है और कंपनी इस पर 42,000 रुपये तक की छूट दे रही है.

Also Read: Maruti Baleno SUV Cross जल्द हो सकती है लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान दिखी सड़कों पर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताये गए सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं. इसके अलावा, कारों की एक्स-शोरूम कीमत और ऑफर्स में अलग-अलग राज्य, शहर और डीलरशिप्स पर बदलाव संभव है. ऐसे में अपनी पसंद की कार चुनने से पहले अपने नजदीकी आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर कीमत और ऑफर के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola