Maruti Grand Vitara: हाइब्रिड इंजन और जबरदस्त माइलेज के साथ आयी मारुति की सबसे स्पेशल SUV

Updated:
विज्ञापन
Maruti Grand Vitara: हाइब्रिड इंजन और जबरदस्त माइलेज के साथ आयी मारुति की सबसे स्पेशल SUV

Maruti Suzuki Grand Vitara Price: शानदार लुक और ढेर सारी खूबियों के साथ ही सबसे ज्यादा माइलेज वाली मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एसयूवी की कीमत 10.45 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है और 19.65 लाख रुपये तक जाती है.

विज्ञापन
undefined

Maruti Grand Vitara Price: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नवरात्रि (Navratri 2022) के पहले दिन अपनी सबसे स्पेशल एसयूवी ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) की कीमत का खुलासा कर दिया.

undefined

ग्रैंड विटारा एक मिड-साइज एसयूवी (SUV) है और यह मारुति सुजुकी की पहली ऐसी कार है, जो हाइब्रिड इंजन (Hybrid Engine) के साथ आयी है.

undefined

मारुति की इस एसयूवी में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे. नयी ब्रेजा के बाद ग्रैंड विटारा, सनरूफ फीचर्स के साथ आयी मारुति सुजुकी की दूसरी गाड़ी है.

undefined

शानदार लुक और ढेर सारी खूबियों के साथ ही सबसे ज्यादा माइलेज वाली एसयूवी मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमत 10.45 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है और 19.65 लाख रुपये तक जाती है.

undefined

माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शंस में आनेवाली मारुति की ग्रैंड विटारा एसयूवी के Sigma, Delta, Zeta, Zeta+, Alpha और Alpha+ जैसे ट्रिम लेवल में कई वेरिएंट्स हैं.

undefined

मारुति की नयी एसयूवी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 115 एचप�� पावर और 141 एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. माइल्ड हाइब्रिड वर्जन में इसका इंजन 103 एचपी पावर और 135 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है.

undefined

मारुति ग्रैंड विटारा के प्राइस अनाउंसमेंट से पहले ही इसकी 55,000 यूनिट से ज्यादा बुक हो चुकी हैं और इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स की सबसे ज्यादा डिमांड है, जो कंपनी के दावे के अनुसार 28 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज देने में सक्षम हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola