449Km रेंज वाली ₹9.99 लाख की EV का चला जादू, 75,000 बिक्री का आंकड़ा किया पार, जानें खासियत

Updated:
विज्ञापन
MG Windsor EV (Photo: MG Motor India)

MG Windsor EV (Photo: MG Motor India)

JSW MG Motor India की Windsor EV ने लॉन्च के दो साल से भी कम समय में 75,000 बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. 449km तक की रेंज, Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल और ₹9.99 लाख की शुरुआती कीमत इसकी पॉपुलैरिटी की बड़ी वजह हैं.

विज्ञापन

JSW MG Motor India की Windsor EV लोगों को खूब पसंद आ रही है. यही वजह है कि लॉन्च होने के दो साल से भी कम समय में इस इलेक्ट्रिक कार की 75,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. इसके साथ ही यह भारत में MG की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. कंपनी ने बताया कि जनवरी से जून 2026 के बीच ही Windsor EV की 19,000 से ज्यादा गाड़ियां बिकी हैं. 

यह कार सितंबर 2024 में लॉन्च हुई थी. Windsor EV की बढ़ती मांग का असर कंपनी की कुल बिक्री पर भी दिखा है. इसी की बदौलत 2026 के पहले छह महीनों में (H1 CY2026) कंपनी की कुल बिक्री पिछले साल की तुलना में 13% बढ़ गई.

MG Windsor EV: कीमत

MG Windsor की पॉपुलैरिटी के पीछे सबसे बड़ी वजहों में से एक है कंपनी का Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम. इस स्कीम के जरिए आपको कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकानी पड़ती. इसी वजह से MG Windsor की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 9.99 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि, इसके साथ आपको बैटरी यूज करने के लिए 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होता है.

ये भी पढ़ें: 2026 Renault Kwid का कौन-सा वेरिएंट है पैसा वसूल? खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क

अगर आप बैटरी समेत कार के पूरी तरह मालिक बनना चाहते हैं, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.70 लाख रुपये से 19 लाख रुपये के बीच है. वहीं, कमर्शियल और फ्लीट ऑपरेटरों को ध्यान में रखते हुए कंपनी MG Windsor Commute भी बेचती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है.

MG Windsor EV: बैटरी और रेंज

MG Windsor EV में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 136bhp की पावर और 200Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी इसे दो बैटरी ऑप्शन के साथ पेश करती है. स्टैंडर्ड वेरिएंट में 38kWh का बैटरी पैक मिलता है. यह एक बार फुल चार्ज होने पर 332 km तक की दावा की गई ड्राइविंग रेंज देता है. वहीं, ज्यादा लंबी दूरी तय करने वालों के लिए Windsor Pro में बड़ा 52.9kWh बैटरी पैक दिया गया है. यह सिंगल चार्ज पर 449 km तक की दावा की गई रेंज ऑफर करता है.

ये भी पढ़ें: Renault Kwid 2026 के बजट में आती हैं ये 5 कारें, खरीदने से पहले जरूर देखें


विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola