ePaper

टीजर में दिखी MG Majestor की झलक, मिलेगा बोल्ड डिजाइन, लग्जरी केबिन और पावरफुल डीजल इंजन

Updated at : 03 Feb 2026 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
MG Majestor

एमजी मैजेस्टर/ फोटो- एमजी मैजेस्टर इंस्टाग्राम

MG Majestor SUV भारत में 12 फरवरी 2026 को लॉन्च होगी. यह MG की सबसे बड़ी और प्रीमियम SUV होगी. नए टीजर में रियर डिजाइन सामने आया है. इसमें दमदार लुक, हाई-टेक फीचर्स और 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा.

विज्ञापन

JSW MG Motor India भारतीय बाजार में अपनी नई और बड़ी SUV MG Majestor को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी इस SUV को 12 फरवरी 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश करेगी. इससे पहले कंपनी इसे Auto Expo 2025 में शोकेस कर चुकी है. ऐसे में अब कंपनी ने इस मॉडल का नया टीजर जारी किया है. टीजर में इस बार SUV का रियर प्रोफाइल दिखाया गया है. इससे पहले कंपनी इसके फ्रंट और साइड डिजाइन की झलक दिखा चुकी है. MG के अनुसार, Majestor कंपनी की अब तक की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV होगी, जिससे यह एक नया D+ सेगमेंट क्रिएट करेगी.

एक्सटीरियर डिजाइन

Majestor के फ्रंट में मैट्रिक्स-स्टाइल ग्रिल दी गई है. इसके साथ हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल LED DRLs और स्प्लिट हेडलैंप्स मिलते हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं. साइड प्रोफाइल में 19-इंच अलॉय व्हील्स और फ्लेयर्ड व्हील आर्च SUV को मस्कुलर लुक देते हैं. पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED लाइट बार दी गई है, जिसमें पिक्सल-स्टाइल टेललैंप डिजाइन मिलता है. टेलगेट पर बड़ा Majestor बैज और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ मजबूत बंपर इसे और दमदार बनाते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

MG Majestor में प्रीमियम केबिन मिलने की उम्मीद है. इसमें दो 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएंगी. एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए. इसके अलावा, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Majestor में वही 2.0-लीटर डीजल ट्विन-टर्बो इंजन मिलने की उम्मीद है, जो Gloster में दिया जाता है. यह इंजन 212.5 bhp की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा. SUV रियर-व्हील ड्राइव और ऑप्शनल फोर-व्हील ड्राइव सेटअप में आ सकती है.

यह भी पढ़ें: कार लवर्स के लिए फरवरी का महीना होने वाला है खास, MG Majestor से Nissan Tekton तक लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola